Advertisement
राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश में अब श्रीराम के बारे में पढ़ेगे BA के विद्यार्थी, ‘रामचरितमानस का व्यावहारिक दर्शन’ वैकल्पिक तौर पर शामिल

Share
Advertisement

म.प। राज्य के डिग्री कॉलेजों में अब विद्यार्थी भगवान श्री राम के बारे में पढ़ेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने BA फर्स्ट ईयर के दर्शन शास्त्र विषय में ‘रामचरितमानस का व्यावहारिक दर्शन’ नाम से एक सिलेबस तैयार किया है। यह पेपर 100 अंकों का होगा। और विद्यार्थी इसे वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ सकेंगे।

Advertisement

इस विषय को हिंदी और दर्शन शास्त्र के प्रोफेसर पढ़ाएंगे। मतलब जहाँ सिर्फ हिंदी के प्रोफेसर हैं, वहाँ वे दर्शन शास्त्र भी पढ़ाएंगे। यह इसी साल यानी 2021-2022 के सत्र से ही सिलेबस में शामिल हो जाएगा।

विषय को पढ़ाने के तीन उद्देश्य

  • रामचरितमानस को पाठ्यक्रमों में  विषय के रूप में शामिल करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्र अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकें और जीवन के विभिन्न आयामों पर केंद्रित होकर संतुलित नेतृत्व की क्षमता और मानवतावादी दृष्टिकोण को विकसित कर सकें, साथ ही ये गुण दूसरों में भी पैदा कर सकें।
  • छात्रों का परिचय जीवन के उन मूल्यों से हो सके, जिसकी आज समाज में आवश्यकता है।
  • इसके अलावा छात्र तनाव प्रबंधन (Stress) और व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में एक प्रेरक और कुशल वक्ता बन सके।

नई शिक्षा नीति 2020 में यह भी तय

नई शिक्षा नीति 2020 में प्रदेश के उच्च विद्यालयों में बीए फर्स्ट ईयर में शामिल नए सिलेबस के अंतर्गत महाभारत, रामचरितमानस, योग और ध्यान के बारे में पढ़ाया जाएगा। श्री रामचरितमानस अप्लाइड फिलॉसफी को वैकल्पिक विषय के रूप में रखा गया है। इसे पढ़ना अनिवार्य नहीं है।

अंग्रेजी के फाउंडेशन कोर्स में ओम, ध्यान और मंत्रों के पाठ शामिल

वहीं अंग्रेजी के फाउंडेशन कोर्स में फर्स्ट ईयर के छात्रों को भी सी राजगोपालचारी की महाभारत की प्रस्तावना पढ़ाई जाएगी। अंग्रेजी और हिंदी के अलावा, योग और ध्यान को भी तीसरे फाउंडेशन कोर्स के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें ओम, ध्यान और मंत्रों के पाठ शामिल है।

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.