Advertisement
राष्ट्रीय

73th Republic Day Live: राष्ट्रपति ने ली महिला फाइटर की सलामी, होवित्‍जर एमके-1 तोप सिस्‍टम का भी प्रदर्शन हुआ

Share
Advertisement

देश आज 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों और प्रदेशों में लोग Republic Day को धूमधाम से मना रहे हैं। इस अवसर पर देश पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में डूब गया है। गणतंत्र दिवस के साथ-साथ देश की आजादी का 75वीं वर्षगांठ भी मनाई जा रही है। इस मौके पर दिल्ली में राजपथ पर देश के वीर जवानों द्वारा आकर्षक झांकियाँ भी निकाली जा रही है।

Advertisement

Republic Day Live Updates

राष्ट्रपति के प्रस्थान करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री दर्शक दीर्धा की तरफ पैदल चलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। लोग भी हाथ हिलाकर जवाब में पीएम मोदी को सम्मान दे रहे हैं।

परेड के बाद फिर से राष्ट्रगाण गाया गया। इस दौरान राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित सभी गणमान्य हस्तियों ने खड़े होकर राष्ट्र के प्रति अपनी भावना व्यक्त की और तिरंगे की सलामी दी। राष्ट्रपति के छोड़ने प्रधानमंत्री खुद नीचे तक आए। इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो गए।

मोटरसाइकिल परेड के दौरान कई हैरतअंगेज झांकियाँ दिखाई गई। इसके वायुसेना ने भी इसमें हिस्सा लिया। राजपथ के ऊपर से वायुसेना हेलिकॉप्टर ने परेड में हिस्सा लिया। इसमें चौपर के साथ वायुसेना ने अपनी ताकत प्रदर्शित की। इस दौरान आकाश में तिरंगा अपनी शान से लहराता दिखा। हेलिकॉप्टरों ने आसमान में ही तिरंगा फहरा दिया।

झांकियों का प्रदर्शन जारी है। इस दौरान देशभर के कलाकार अपनी हुनर से राजपथ पर भक्ति-भाव प्रदर्शित कर रहे हैं। कोविड को देखते हुए इस बार खास इंतेजाम किए गए हैं। मोटरसाइकिल परेड में सीमा ने अपनी क्षमता का लोहा मनवाया। उन्होंने बिना हैंडल पकड़े मोटरसाइकिल को तेज गति से चलाया।

राज्यों और केंद्र सरकार के मंत्रालयों की झांकियाँ

गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तराखंड की झांकी में हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा और बदरीनाथ मंदिर को दिखाया गया। गुजरात में झांकी में आदिवासी आंदोलन की थीम। राज्यों के बाद केंद्र सरकार के मंत्रालयों की झांकी दिखाई गई। सबसे पहले संस्कृति मंत्रालय की झांकी निकाली गई। इसके अलावा शिक्षा मंत्रालय, डाक विभाग, टेक्सटाइल मिनिस्ट्री की भी निकली झांकी।

हरियाणा की झांकी में खेलों पर फोकस

हरियाणा की झांकी में इसबार खासतौर पर खेलों पर फोकस किया गया है। खेल में राज्य के नंबर एक पर रहने को विशेष तौर पर झांकी द्वारा प्रस्तुत किया गया है। बता दें को टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के मिले 7 पदकों में से हरियाणा से ही 4 पदक थे। इसी तरह पैरालिंपिक 2020 में देश के 19 पदकों में से 6 पदक हरियाणा से ही थे।

परेड में टैंकों का आकर्षक प्रदर्शन

गणतंत्र दिवस की परेड में सेंचुरियन टैंक, पीटी-76, एमबीटी अर्जुन एमके-आई और एपीसी टोपाज टैंक प्रदर्शन। इस कड़ी में सलामी मंच के सामने स्‍वदेशी तौर पर बनाई गई 75/24 पैक होवित्‍जर एमके-1 तोप सिस्‍टम का प्रदर्शिन किया गया। राफेल की एकमात्र महिला फाइटर शिवांगी सिंह ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सलामी दी।

एएसआई बाबू राम को अशोक चक्र

राजपथ पर कार्यक्रम के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसआई बाबू राम को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। श्रीनगर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में बाबू राम शहीद हो गए थे। उनकी पत्नी रीना रानी और बेटे माणिक ने राष्ट्रपति कोविंद से यह पुरस्कार प्राप्त किया।

21 तोपों की सलामी

राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत हो चुकी है। परेड की शुरुआत 21 तोपों की सलामी के साथ हुई है। 4 एमआई-17वी5 हेलीकॉप्‍टर ने शुरुआत में राजपथ के ऊपर अपना प्रदर्शन किया। सेना की झांकियाँ निकाली जा रही है। राजपथ पर भारतीय सेना अपनी ताकत और क्षमताओं को झांकियों के जरिए दिखा रही है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सलामी दी जा रही है। सभी राज्यों की झांकी निकाली जा रही है।

राजपथ पहुंचे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री

गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजपथ पहुंच चुके हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर युद्ध स्मारक पहुंचकर देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पीएम मोदी आजाद हिंद फौज की टोपी पहने दिखे। उन्होंने युद्धों और ऑपरेशन्य में जान गंवाने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी साथ में थे।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी देशवासियों को बधाई

गणतंत्र दिवस के मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि मैं इस गणतंत्र दिवस पर समस्त देशवासियों को बधाई देता हूं। देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीर जवानों को भी मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Republic Day Live: सीएम योगी बोले, जीवंत लोकतंत्र पर करें गर्व

गणतंत्र दिवस के मौके पर सीएम योगी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के संविधान ने पिछड़े वर्गों को अधिकार दिए हैं।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश का संविधान प्रत्येक नागरिक को न केवल सम्मान के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहा है बल्कि देश दुनिया के सबसे जीवंत लोकतंत्र के तौर पर अपनी यात्रा को आगे बढ़ा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि आज जब यह देश अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है तो हम सभी को गौरव की अनुभूति करनी चाहिए।

भाजपा दफ्तर में जेपी नड्डा ने फहराया तिरंगा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गणतंत्र दिवस पर पार्टी दफ्तर में तिरंगा पहराया। उन्होंने कहा कि भारत के देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

Recent Posts

Advertisement

सपा और कांग्रेस भारत का इस्लामीकरण करना चाहते हैं, फर्रुखाबाद में गरजे CM योगी

Farrukhabad: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज के रामलीला ग्राउंड में…

May 4, 2024

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो यूपी सरकार से 7 साल और केंद्र सरकार से 10 साल का हिसाब लिया जाएगा, अखिलेश यादव का भाजपा पर वार

UP: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा तथा…

May 4, 2024

कन्नौज से न अखिलेश जीतेंगे न उनके दोस्त राहुल गांधी रायबरेली से जीतेंगे: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Badaun: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने आंवला लोकसभा…

May 4, 2024

यह चुनावी युद्ध राम मंदिर बनवाने वालों और निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाने वालों के बीच है- डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

Bhadohi: भदोही लोकसभा सीट पर छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे. जिसको लेकर…

May 4, 2024

Arvinder Singh Lovely: BJP में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका…

May 4, 2024

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं, फर्रुखाबाद में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…

May 4, 2024

This website uses cookies.