मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर भारत संग्रहालय और मूर्ति कला की समीक्षा की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर भारत संग्रहालय और मूर्ति कला की समीक्षा की
Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- भारत के गौरवशाली अतीत से परिचय व प्रेरणा वर्तमान की अनिवार्य आवश्यकता है।
वीर भारत संग्रहालय और न्यास देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह एक अत्यंत सराहनीय और दूरदर्शी विचार है कि वीर भारत संग्रहालय को विश्वविद्यालयों, अकादमियों और विज्ञान से जुड़ी संस्थाओं से जोड़ा जाए।
विकास का केंद्र बनाया जा रहा
लोक माता देवी अहिल्या बाई का त्रिशताब्दी समारोह, जो 20 से 31 मई तक मनाया जाएगा। वहीं उज्जैन को मूर्ति कला परंपरा के संरक्षण और विकास का केंद्र बनाया जा रहा है।
विकास की दिशा पर विस्तार से चर्चा की
प्रदेश के प्रमुख मंदिरों को समाज सेवा के कार्यों में पहल करने के लिए प्रेरित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में वीर भारत न्यास, वीर भारत संग्रहालय और महादेव मूर्ति कला कार्यशाला की गतिविधियों की गहन समीक्षा की। इस बैठक में उन्होंने इन संस्थाओं के उद्देश्यों, उनके योगदान और उनके विकास की दिशा पर विस्तार से चर्चा की।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई, 22 को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप