Oral Hygiene: हम दिन में क्या क्या खाते हैं, इसका हमारे दांतों पर पूरा असर पढ़ता है। हमारा खान-पान ही हमारे दांतों की सेहत को दर्शाता है। आजकल का लाइफस्टाइल ऐसा हो गया है कि कोई भी अपनी ओरल हाइजीन का ध्यान नहीं रख रहा। सभी जंक फूड खाकर अपनी सेहत के साथ-साथ अपने दांतो के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। आइए आपको बतातें हैं कि रोजमर्रा की जिंदगी में कैसे अपने दांतों का ख्याल रख सकते हैं।
डॉक्टर्स की सलाह के मुताबिक हर इंसान को सुबह उठकर और रात को सोने से पहले ब्रश जरूर करनी चाहिए। हम दिन में बहुंत कुछ खाते हैं इसके लिए जरूरी हो जाता है कि रात को सोने से पहले भी ब्रश करें। ज्यादातर लोग रात को दांत साफ किए बगैर ही सो जाते हैं, इसके लिए जरूरी है कि सभी अपने दांत सोने से पहले भी साफ करें।
लोग अक्सर खाने के बाद मुंह साफ नहीं करते। इससे दांतों के खराब होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। अगर आप दांतों को स्वस्थ रखना चाहते है तो खाने के बाद ताजे पानी से मुंह साफ करें। जिससे दांतों में फसा खाना निकल जाए।
लोग अक्सर सस्ते सामान के चक्कर में खराब सामान खरीद देते हैं। इसके लिए जरूरी है आप डॉक्टर से सलाह लेकर वही टूथ पेस्ट खरीदे जो डॉक्टर का सुझाया हो। टूथ पेस्ट दांतों को साफ और अच्छा रखने में सबसे महत्वपूर्ण कदम निभाता है।
हम जो खाते हैं उसका हमारी सेहत पर असर पड़ता है। इसके लिए बेहद जरूरी है कि हम अच्छा पोषक भोजन ग्रहण करें। जंक फूड खाने से जितना हो सके उतना बचें।
आजकल का युवा धूम्रपान और चबाने वाले तम्बाकू उत्पादों को अत्याधिक सेवन करता है। कम उम्र में तो किसी को इसका नेगिटिव प्रभाव नहीं दिखता लेकिन समय के साथ ये हमारी सेहत को खराब करता है। इसका सबसे पहला असर हमारे दांते में ही दिखता है। इसलिए तम्बाकू वाले उत्पादों को ग्रहण करने से बचें।
ये भी पढ़ें: Ram Mandir News: 74 फीसदी मुसलमान राम मंदिर निर्माण से हैं खुश, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का दावा
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar
AAP: पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के ‘‘आप’’ प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने रविवार…
AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी दी…
Fifth Phase Voting: कल यानि आगामी सोमवार को देश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण…
CM Yogi in Prayagraj: गरीब की मौत पर समाजवादी पार्टी की संवेदनाएं मर जाती हैं…
Amit Shah in Bihar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के पश्चिम चंपारण पहुंचे.…
PM Modi in Medinipur: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को…
This website uses cookies.