Advertisement
लाइफ़स्टाइल

Janmashtmi 2022: इस जन्माष्टमी श्री कृष्ण के इन मंदिरों के करें दर्शन, हर मंदिर अपने आप में है खास

Share
Advertisement

नई दिल्ली: भगवान श्रीकृष्ण, हिंदू धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक हैं। वे भगवान विष्णु के 8वें अवतार माने गए हैं। कन्हैया, श्याम, गोपाल, केशव, द्वारकाधीश, वासुदेव जैसे कई नामों से उन्हें पुकारा जाता है। 19 अगस्त को पूरे भारत में जनमाष्टमी मनाई जाएगी। लोग अक्सर जनमाष्टमी पर अपने नजदीकी कृष्ण मंदिर में जाते हैं और बड़े ही धूमधाम से उनकी पूजा करते है। भारत में भगवान कृष्ण के कई प्रसिद्ध मंदिर है और हर एक मंदिर अपनी अलग विशेषता लिए हुए है।

Advertisement

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में राजा कंस के महल में बने कारावास में कान्हा का जन्म हुआ था। कंस कन्हैया के मामा थे। एक भविष्यवाणी के बाद कंस ने अपनी बहन और बहनोई को जेल में बंद कर दिया था। कान्हा का जन्म जिस जेल में हुआ, उसे आज कृष्ण जन्मभूमि के नाम से जाना जाता है। कृष्ण जन्मभूमि को खूबसूरत मंदिर के तौर पर तैयार किया गया है। मंदिर में प्रवेश के बाद एक कृत्रिम गुफा बनाई गई है, जहां भक्तों को कृष्ण जन्म की पूरी कथा झांकियों के माध्यम से दर्शायी जाती है।

बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन

वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण का बहुत ही खूबसूरत मंदिर है बांके बिहारी मंदिर। क्योंकि भगवान का बचपन वृंदावन में बीता था और उन्हें बांके बिहारी के नाम से भी जाना जाता है। इस वजह से इस मंदिर का नाम बांके बिहारी पड़ा। यह बहुत ही पुराना मंदिर है। वृंदावन में ही प्रेम मंदिर भी स्थित है और इस्कॉन टैंपल भी ।

द्वारकाधीश मंदिर, गुजरात

कृष्ण मथुरा को छोड़कर गुजरात चले गए। यहां समुद्री तट पर स्थित कुशस्थली में केशव मे द्वारिका नाम का भव्य नगर बसाया। यहां श्रीकृष्ण को द्वारकाधीश कहा जाता है। कान्हा यहां के राजा बन गए और अपनी 16108 रानियों के साथ रहने लगे। द्वारका भारत के पवित्र चार धाम मंदिरों में शामिल है। चारों धामों में यह पश्चिमी धाम है। जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर को बहुत भव्य तरीके से सजाया जाता है। 

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha Election Third Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग खत्म, तीसरे चरण में 64 फीसदी हुआ मतदान

Lok Sabha Election Third Phase Voting: देश भर में लोकसभा चुनावों का दौर जारी है।…

May 7, 2024

भिखमंगे पाकिस्तान का नारा लगाने वाले वहीं जाकर भूखों मरें, बहराइच में बोले CM योगी

CM Yogi: देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है…

May 7, 2024

Muskmelon Benefits: गर्मी के मौसम में खूब खाएं खजबूजा, सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे

Muskmelon Benefits: मई महीने के शुरूआत होते ही गर्मी का सितम शुरू हो चुका है.…

May 7, 2024

“तुष्टीकरण की सनक में शहजादे एक और खतरनाक चाल चल रहे, कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीड में जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर…

May 7, 2024

Hamare Barah: कांस फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई उत्तराखंड की फिल्म ‘हमारे बारह’, अजेंद्र अजय हैं फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर

Hamare Barah: जनसंख्या वृद्धि पर आधारित हिन्दी फिल्म बारह का चयन फ्रांस में आयोजित होने…

May 7, 2024

Lok Sabha Election 2024: UP में शाम 5 बजे तक 55.13 फीसदी वोटिंग, संभल में सर्वाधिक 61.10 फीसदी मतदान

Lok Sabha Election 2024: यूपी में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार सुबह…

May 7, 2024

This website uses cookies.