जब कोई बीमारी होती है तो एंटीबायोटिक्स दवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह डॉक्टर जरूर देते हैं। ज्यादा एंटीबायोटिक्स का सेवन करने से इसके साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिलते हैं। PLOS One में प्रकाशित हुई नई रिपोर्ट के अनुसार, मिडिल एज में एंटीबायोटिक्स का सेवन करने से व्यक्ति की याददाश्त धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है।
एंटीबायोटिक्स का सबसे ज्यादा प्रभाव महिलाओं पर पड़ता है। महिलाओं को सबसे ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ता है। रिसर्चर्स ने पाया कि बैक्टीरियल इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए एंटीबायोटिक्स का सेवन करने से याददाश्त कमजोर होने लगती है।
इस स्टडी में अमेरिका में रहने वाली 14,542 महिला नर्स को शामिल किया गया था। स्टडी की शुरुआत में सभी महिलाओं की याददाश्त को परखने के लिए एक टेस्ट देने को कहा गया। स्टडी के अंत में खुलासा हुआ कि जिन महिलाओं ने लगातार दो महीनों तक एंटीबायोटिक्स दवाओं का इस्तेमाल किया उनकी याददाश्त एंटीबायोटिक्स का बहुत बुरा प्रभाव देखने को मिला।
ज्यादा एंटीबायोटिक्स का सेवन करने से याददाश्त कमजोर होने की समस्या (डिमेंशिया) बढ़ जाती है। डिमेंशिया होने की स्थिति में पीड़ित के साथ-साथ उसके परिवार को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पीड़ित व्यक्ति अपनी सभी जरूरतों के लिए अपने परिवार पर निर्भर रहने लगता है।
यह भी पढ़ें- विटामिन सी के नुकसान क्या होते हैं? यह हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी है
Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार…
Badrinath Dham Yatra 2024: विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 12 मई को…
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए कल यानी 13 मई…
Weather Update: दिल्ली एनसीआर से लेकर पूरे देशभर के कई राज्यों में बीते दिनों हुई…
UP: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की मक्खनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की कार…
Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को…
This website uses cookies.