Advertisement
लाइफ़स्टाइल

नींद की कमी से सिकुड़ जाती हैं दिमाग की नसें, हो जाती हैं ये गंभीर बीमारी

Share
Advertisement

Sleeping Disorders: जिस तरह डाइट हेल्दी होनी चाहिए। उसी तरह का नींद का हेल्दी होना बेहद जरूरी है। डॉक्टर सलाह देते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति को 7 से आठ घंटे जरूर सोना चाहिए। इससे अधिक सोना भी सेहत के लिए ठीक नहीं है। मोटापा होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, कम सोने पर मेंटल सिकनेस हो जाती है। मानसिक स्वास्थ्य का सही ढंग से विकास नहीं हो पाता है। नींद को लेकर समय समय पर स्टडी और रिसर्च होती रहती हैं। अब एक और नई स्टडी की गई है। इसमें कम सोने को लेकर हैरान करने वाला खुलासा हुआ है।

Advertisement

सिकुड़ जाती हैं दिमाग की नसें

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्वस्थ्य नींद को लेकर स्वीडन में एक स्टडी की गई। स्टडी में सामने आया कि जो लोग रात को 5 घंटे से कम सोते हैं। उन्हें पेरीफेरल आर्टरी डिजीज होने काखतरा 74 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। एक और भयानक आंकड़ा सामने आया कि दुनियाभर में करीब 200 मिलियन लोग पेरीफेरल आर्टरी डिजीज से पीड़ित हैं। इस बीमारी के बारे में जानकारी होना जरूरी है। जानने की कोशिश करते हैं कि बीमारी होती क्या है?

क्या होती है पेरीफेरल आर्टरी डिजीज

पेरीफेरल आर्टरी डिजीज एक ब्रेन से जुड़ी बीमारी है। इसमें दिगाम की नसों में कोलेस्ट्रॉल जम जाता है। इससे नसें सिकुड़ जाती हैं। नस सिकुड़ने के कारण प्रॉपर ब्लड पैरों और हाथों में नहीं पहुंच पाता है। ब्रेन को भी ब्लड कम मिलता है। इससे कई तरह की दिक्कतें बढ़ना शुरू हो जाती हैं। नसों के सिकुड़ने से स्ट्रोक या फिर हार्ट अटैक का खतरा भी रहता है।

बीमारी के लक्षण

अन्य बीमारियों की तरह पेरीफेरल आर्टरी डिजीज के भी लक्षण दिखाई देते हैं। इसमें पैरों या बाहों की मांसपेशियों में दर्द,ऐंठन होने लगती है। पैरों में सुन्नपन या कमजोरी आना, पैरों की उंगलियों पर घाव, पैरों के रंगों में बदलाव आना, सिर के बालों का बढ़ना और पैरों के बालों का बढ़ जाना, पैरों के नाखूनों के बढ़ने की स्पीड बेहद कम होना, पैर की निचली सतह कुछ ठंडी होना शामिल है।

क्यों हो जाती है ये बीमारी?

जिन लोगों को मोटापा होता है, उन्हें इस बीमारी के होने का खतरा अधिक रहता है। स्मोकिंग, एज फैक्टर, डायबिटीज, हाई कॉलेस्ट्रॉल, हाइपरटेंशन, होमोसिस्टीन, जेनेटिक तौर पर ये बीमारी हो सकती है। हो सकता है कि परिवार में यह बीमारी रही हो तो इससे अगली पीढ़ी में इस बीमारी के होने का खतरा अधिक रहता है।

बचाव के लिए क्या करें?

नींद की कमी होने से ये बीमारी होती है। सबसे ज्यादा जरूरी है कि हर दिन 7 से 8 घंटा जरूर सोना चाहिए। इससे बीमारी ठीक होने में मदद मिलेगी। डाइट में हर दिन पोष्टिक आहार लेना चाहिए। फिजिकल एक्टिविटीज बढ़ा देनी चाहिए। यदि परेशानी बढ़ रही है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

ये भी पढ़े: गर्मियों में किसी वरदान से कम नहीं ये पांच तरह के ग्रीन जूस

Recent Posts

Advertisement

SRH vs LSG: बदोनी और पूरन ने लखनऊ को संभाला, टीम ने 20 ओवर में बनाए 165 रन

SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165…

May 8, 2024

नस्लवादी टिप्पणी पर घिरे सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा…

May 8, 2024

आज भारत बुलेटप्रूफ जैकेट दुनिया को दे रहा है…मंडी में बोले जेपी नड्डा, कांग्रेस के जमाने में तुष्टिकरण की होती थी राजनीति

JP Nadda: हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा…

May 8, 2024

रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कहते हैं कि अयोध्या में बेकार में बना है राम मंदिर, शाहजहांपुर में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में हो रहे लोकसभा चुनावों…

May 8, 2024

माफिया समर्थक है सपा…कार्रवाई से इनके नेताओं को हो रही पीड़ा, एटा में बोले CM योगी

CM Yogi: प्रो. रामगोपाल यादव को राम मंदिर कैसे अच्छा लगेगा, क्योंकि यह लोग आतंकियों…

May 8, 2024

अखिलेश का अमित शाह पर निशाना, बोले-‘ब्रह्माण्ड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी के 2 नंबर के नेता…’

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा…

May 8, 2024

This website uses cookies.