Advertisement
DND

दुनिया के किन-किन देशों में है भारत का मिलिट्री बेस, जानिए

Share
Advertisement

भारत का मिलिट्री बेस किन-किन देशों में है? दुनिया के कई देश ऐसे हैं जिन्होंने विदेशी धरती पर अपना सैन्य अड्डा बनाया है। विदेशी धरती पर मिलिट्री बेस बनाने का मकसद होता है राणनीतिक रूप से दुश्मन से निपटने के लिए खुद को सक्षम बनाना। विदेशी धरती पर मिलिट्री बेस बनाने से दुनिया में उस देश की धाक होती है। वह देश अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी ताकत का प्रदर्शन करता है।

Advertisement

विदेश में मिलिट्री बेस होने से कई फायदे होते हैं। सैनिकों को ट्रेनिंग के साथ-साथ अपने सैनिकों की रक्षा करना, आपात स्थिति में सेना को जल्दी ऑपरेशन स्थल पर पहुंचाना, दुश्मन देश के अंदर डर पैदा करना आदि।

अभी अमेरिका विश्व का एकलौता देश है जिसके पास दुनिया में विदेशी धरती पर 38 मिलिट्री बेस है। आइए जानते हैं कि भारत का मिलिट्री बेस किन-किन देशों में स्थित है?

यह भी पढ़ें- Twitter हुआ Elon Musk का, जानिए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट में क्या बदलने वाला है

ओमान (Oman)

भारत की मिलिट्री बेस ओमान में स्थित है। ओमान के रास अल हद नाम की जगह पर भारत का मिलिट्री बेस है। ओमान में भारतीय नौसेना के जंगी जहाज, पनडुब्बियों आदि को ईंधन आदि की सहायता मिल जाती है।

मॉरीशस (Mauritius)

भारत का मॉरीशस के उत्तरी अगालेगा द्वीप पर कोस्टल सर्विलांस रडार सिस्टम है। भारत सरकार का इसे बनाने का मुख्य मकसद भारत और मॉरीशस के बीच सैन्य सहायता पैदा करना है। यह एक ऐसा रणनीतिक स्थान है जहां से बहुत बड़े समुद्री इलाकों पर नजर रखी जा सकती है।

मैडागास्कर (Madagascar)

भारत सरकार ने मैडागास्कर के उत्तरी इलाके में आर्मी पोस्ट और रडार सिस्टम स्थापित कर रखा है। इसका निर्माण 2007 में किया गया था। यहां से हिंद महासागर में जहाजों के मूवमेंट पर नजर रखी जाती है। भारतीय सेना यहां पर मैडागास्कर की नौसेना को मदद भी देती है।

भूटान (Bhutan)

भूटान में भारत का स्थाई ट्रेनिंग सेंटर है। इसे भारतीय मिलिट्री ट्रेनिंग टीम (IMTRAT) के नाम से बुलाया जाता है। इसकी स्थापना 1961-62 में की गई थी। मित्र देशों में यह भारत का सबसे पुराना बेस है।

ताजिकिस्तान (Tajikistan)

ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे से करीब 130 किमी दूर स्थित फरखोर मं भारत का मिलिट्री बेस है। इसे भारतीय वायुसेना द्वारा संचालित किया जाता है। यह भारत का पहला सैनिक बेस है, जिसे अपनी धरती से बाहर बनाया गया था। यहां पर भारत के फाइटर जेट्स तैनात हैं।

Recent Posts

Advertisement

Gaya: ‘साहब!… दिल का इलाज कराने ले गए थे, हाथ तोड़ दिया’

Gaya News: बिहार के गया शहर में एक पीड़ित परिवार ने थाने में आवेदन दिया…

May 2, 2024

Bihar: अचानक विस्फोट से दहला इलाका, एक शख्स की मौत, जांच जारी

Blast in a Shop: बिहार के रोहतास से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ…

May 2, 2024

नहीं हुई गोल्डी बराड़ की हत्या, आखिर फिर क्यों उड़ी अफवाह? जानिए…

Goldi Brar: कल भारतीय मीडिया में एक ख़बर सुर्खियों में रही. सूत्रों के हवाले से…

May 2, 2024

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

This website uses cookies.