Advertisement
विदेश

विश्व पर्यटन दिवस 2021: क्यों और कैसे हुई इसकी शुरूआत आइये जानते हैं-

Share
Advertisement

लाइफस्टाइल। यात्राप्रिय होना हमारे ज्ञान को विस्तार देने का एक जरिया है। साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन ने घुमक्कड़ी पर बड़े-बड़े लेख लिखे हैं। उनके अलावा भी कई विद्वान पर्यटन को बहुत महत्व देते हैं। जो चीजें हम किताबों से नहीं सीख सकते, वो यात्रा के जरिए सीख सकते हैं।

Advertisement

यात्रा में प्राप्त ज्ञान आजीवन रहता है साथ

यात्रा में प्राप्त किया हुआ ज्ञान आजीवन हमारे साथ रहता है। उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। इसलिए सभी को अपने बिज़ी शेड्यूल में से कभी न कभी घूमने के लिए समय जरूर निकालना चाहिए। इस यात्रा में यदि आपके साथ आपके पसंदीदा लोग भी शामिल हो जाएं, तो यात्रा का मजा दोगुना हो जाएगा, फिर चाहें वो दोस्त हो, परिवार हो या जीवनसाथी।

रोजगार के लिए खुला मंच

आज पर्यटन एक रोजगार के रूप में सामने आ चुका है। कई लोग जीवन यापन के लिए इसी पर निर्भर हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। तो आइये जानते हैं कि इस दिन की शुरुआत कैसे हुई और इसे शुरू करने का कारण क्या था-

इस दिन को मनाने का कारण

पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को देखते हुए लोगों को इस ओर आकर्षित और जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व पर्यटन दिवस की शुरूआत की गई। इसके अलावा देश-विदेश के सैलानियों को अपनी ओर और भ्रमण करने योग्य क्षेत्रों की ओर आकर्षित करना भी इसका मकसद है। इसके जरिए पर्यटन से जुड़े छोटे व्यवसायियों, दुकानदारों, पर्यटन क्षेत्र के मकान मालिकों आदि तक रोजगार पहुंचाना भी विश्व पर्यटन दिवस का उद्देश्य है।

विश्व पर्यटन संस्था’ द्वारा की गई इसकी शुरुआत

सबसे पहले 1970 में ‘विश्व पर्यटन संस्था’ द्वारा इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई थी। इसके बाद 27 सितंबर 1980 को पहली बार विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया था और तब से हर साल 27 सितंबर के दिन ही विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।

Recent Posts

Advertisement

Bahraich: चलती सफारी गाड़ी में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Bahraich: उत्तर प्रदेश के बहराइट जिले के भवनियापुर रामगढी गांव में एक सफारी वाहन में…

April 27, 2024

जमीनी विवाद सुलझाने गई महिला पुलिस ने एक महिला के बाल खींचे, गुस्से में महिलाओं ने उसे दो बार पीटा

Land dispute in Gaya: बिहार के गया में मुफस्सिल थाने की महिला पुलिस कर्मी जमीन…

April 27, 2024

UP: हेल्थ सेक्टर में यूपी की एक और उपलब्धि, 80 लाख के पार पहुंचे एबीएचए बेस्ड ओपीडी रजिस्ट्रेशन

UP: हेल्थ सेक्टर में नई नए कीर्तिमान बना रहे उत्तर प्रदेश ने अब एक और…

April 27, 2024

Lok Sabha Election: सारण में रोहिणी आचार्य के खिलाफ चुनावी मैदान में लालू यादव

Saran news: सारण की लोकसभा सीट पहले ही हॉट सीट में शुमार है. इस सीट…

April 27, 2024

यूपी में अब आसान नहीं गोकशी, 10 साल तक जेल और 5 लाख तक जुर्माने का है प्राविधान

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) कांग्रेस के मैनिफेस्टो (Manifesto)…

April 27, 2024

Lok Sabha Election: BJP की एक और लिस्ट जारी, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से उज्जवल निकम को बनाया उम्मीदवार

Lok Sabha Election: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 15वीं लिस्ट जारी कर…

April 27, 2024

This website uses cookies.