Advertisement
विदेश

Russia-Ukraine Conflict: रूस के दो क्षेत्रों को अलग देश की मान्यता, पुतिन ने किया सेना भेजने का ऐलान

Share
Advertisement

रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव अपने चरम पर है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि पूर्वी युक्रेन के दो अलग-अलग क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देगा। रूस, स्वघोषित गणराज्य डोनेत्स्क (Denetsk) और लुगंस्क (Lugansk) को अलग-अलग देश के रूप में मान्यता देगा।

Advertisement

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने डोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) और लुगंस्क पीपुल्स रिपब्लिक (एलपीआर) की मान्यता से संबंधित कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। रूसी राष्ट्रपति ने संधि पर हस्ताक्षर भी किए हैं। रूस और डीपीआर, एलपीआर के बीच संधि मैत्री, सहयोग और पारस्परिक सहायता को लेकर है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि जिन लोगों ने हिंसा, रक्तपात, अराजकता के रास्ते पर चलना शुरू किया, उन्होंने डॉनबास के मसले को नहीं पहचाना। डोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक और पीपुल्स रिपब्लिक लुगंस्ककी स्वतंत्रता और संप्रभुता को पहचानें। उन्होंने कहा कि रूसी संघ की संघीय विधानसभा से इस निर्णय का समर्थन करने के लिए कहेंगे।

रूसी राष्ट्रपति के इस ऐलान के बाद अब रूसी सैनिकों के इस क्षेत्र में प्रवेश की आशंकाएं जताई जाने लगी हैं। स्काई न्यूज के मुताबिक अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि नाटो में यूक्रेन का शामिल होना रूस की सुरक्षा के लिए सीधा खतरा है।

पुतिन ने दावा किया कि यूक्रेन में नाटो ट्रेनिंग सेंटर नाटो के सैन्य ठिकाने के बराबर है। यूक्रेन का संविधान विदेशी सैन्य बेस की इजाजत नहीं देता। रूसी राष्ट्रपति ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए ये भी कहा कि यूक्रेन की योजना परमाणु हथियार बनाने की है।

Recent Posts

Advertisement

Padma Award 2024: SC की पहली महिला जज दिवंगत फातिमा बीवी समेत इन हस्तियों को मिला पद्म विभूषण, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

Padma Award 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार 9 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में…

May 9, 2024

Fatehpur: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, सामने से आ रहे बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत

Fatehpur: यूपी के फतेहपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने…

May 9, 2024

Deoria: BJP उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने दाखिल किया नामांकन, बोले- विकसित भारत बनाने के लिए एक एक वोट बहुत जरूरी है

Deoria: देवरिया सदर लोक सभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने गुरूवार 9…

May 9, 2024

Bareilly Crime News: अपहरण, धर्म परिवर्तन, फिर हैवानियत कर चलती ट्रेन से फेंककर कर उतारा मौत के घाट

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिहादी फरियादी ने एक हिंदू छात्रा का…

May 9, 2024

सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को पता है कि ऐसा करने से पहले यमराज जीवन की डोर काट ले जाएंगे, सीतापुर में गरजे CM योगी

Sitapur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा चुनाव रामभक्तों व रामद्रोहियों के बीच रह…

May 9, 2024

Lakhimpur Kheri: देश की जनता कह रही, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे- CM योगी

Lakhimpur Kheri: लोकसभा चुनाव 2024 एक निर्णायक मोड़ पर आ चुका है। अब तक तीन…

May 9, 2024

This website uses cookies.