Advertisement
विदेश

रूस ने 47 साल बाद चांद पर लूना-25 भेजा, Chandrayaan-3 से पहले उतरेगा चांद पर!

Share
Advertisement

भारत के बाद रूस भी चंद्रमा पर अपना मिशन भेजने वाला है। फिलहाल भारत के चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर लैंडिंग को लेकर नजर बनी हुई है। इसी बीच रूस भी अपना चंद्रयान मिशन लॉन्च करने जा रहा है। रूस करीब 50 साल बाद चंद्रमा पर फिर से कदम रखने जा रहा है। रूस की कोशिश है कि किसी तरह से चंद्रमा को लेकर वैश्विक प्रतिस्‍पर्द्धा में खुद को आगे रखा जाए। इस वजह से रूस लून-25 मिशन के जरिए खुद को स्‍पेस रेस में पूरी मजबूती के साथ पेश करने जा रहा है।

Advertisement

बता दें रूस का लूना 25 लैंडर सोयूज 2.1b रॉकेट के अंदर रखा जा चुका है और शुक्रवार को इसे मास्‍को से चंद्रमा के लिए रवाना किया जाएगा। रूस की सरकारी न्‍यूज एजेंसी तास ने इसकी जानकारी दी है। रूस अपने लूना-25 को चांद के दक्षिण ध्रुव के पास भारत के चंद्रयान-3 के समय या उससे पहले सतह पर उतारने की तैयारी कर रहा है।

Russia ने करीब 47 साल बाद चांद पर अपना मून मिशन भेजा। 11 अगस्त की सुबह 4:40 बजे के करीब अमूर ओब्लास्ट के वोस्तोनी कॉस्मोड्रोम से Luna-25 Lander मिशन लॉन्च किया गया। लॉन्चिंग सोयुज 2.1बी (Soyuz 2.1b) रॉकेट से किया गया। इसे लूना-ग्लोब मिशन भी कहते हैं। 

यह रॉकेट करीब 46.3 मीटर लंबा है। इसका व्यास 10.3 मीटर है। इसका वजन 313 टन है। चार स्टेज के रॉकेट ने Luna-25 लैंडर को धरती के बाहर एक गोलाकार ऑर्बिट में छोड़ा। जिसके बाद यह स्पेसक्राफ्ट चांद के हाइवे पर निकल गया। इस हाइवे पर ही 5 दिन की यात्रा करेगा। इसके बाद चांद के चारों तरफ 7-10 दिन चक्कर लगाएगा।

21 या 22 अगस्त को लूना-25 चांद की सतह पर उतरेगा। इसका लैंडर चांद की सतह पर 18 किलोमीटर ऊपर पहुंचने के बाद लैंडिंग शुरू करेगा। करीब 15 किलोमीटर ऊंचाई कम करने के बाद 3 किलोमीटर की ऊंचाई से पैसिव डिसेंट होगा। यानी धीरे-धीरे लैंडर चांद की सतह पर उतरेगा। 700 मीटर ऊंचाई से थ्रस्टर्स तेजी से ऑन होंगे ताकि इसकी गति को धीमा कर सकें। 20 मीटर की ऊंचाई पर इंजन धीमी गति से चलेंगे। ताकि यह लैंड हो पाए।

ये भी पढ़ें: Punjab: बाइक पर स्टंट पड़ा भारी, युवती का सिर धड़ से हुआ अलग

Recent Posts

Advertisement

मोदी सरकार ने यह साबित कर दिया कि भारत कमजोर नहीं- रक्षा मंत्री राजनाथ

Rajnath in Basti: उत्तरप्रदेश के बस्ती में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा…

May 18, 2024

किसानों का कल्याण ही मेरी प्राथमिकता- पीएम नरेंद्र मोदी

PM Modi in Haryana: शनिवार को पीएम मोदी ने अंबाला और सोनीपत में जनसभा को…

May 18, 2024

2024 का ये चुनाव भारत के युवाओं को नए अवसर बनाने के लिए- पीएम मोदी

PM Modi in Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को…

May 18, 2024

तीसरी बार मोदी सरकार बनने के छह महीने के भीतर POK हमारा होगा- सीएम योगी

CM Yogi in Palghar: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार…

May 18, 2024

हमारे लिए देश सर्वोपरि, हम राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर देंगे: सीएम योगी

CM Yogi in Maharashtra: कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास देश के विकास को लेकर…

May 18, 2024

UP: सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए उपलब्ध रहेंगी जरूरी सुविधाएं

Fifth Phase Voting: उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी…

May 18, 2024

This website uses cookies.