श्रीलंका में एक बार फिर से सियासी घमासान काफी तेज हो गया है। बता दें वहां के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अपना देश छोड़कर भाग गए हैं। उन्होंने देश से भागने के लिए Military के विमान का इस्तेमाल किया है। हालांकि जब से ये खबर के सामने आई तो पूरे श्रीलंका में विद्रोह की आग और तेज हो गई। आपको बता दें ये खबर इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि गोटाबाया राजपक्षे अपने पद से बिना इस्तीफा दिये ही अपने पूरे परिवार के साथ भाग गए हैं।
यह भी पढ़ें: श्रीलंका में हालात बेकाबू होता देख रानिल विक्रमसिंघे को बनाया गया कार्यवाहक राष्ट्रपति
खबरों के मुताबिक श्रीलंका के राष्ट्रपति मालदीव रवाना हुए हैं। खबर तो ये भी है कि पहले मालदीव के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने गोटाबाया के विमान को लैंड करने की इजाजत नहीं दी थी। लेकिन मालदीव के राष्ट्रपति और स्पीकर की मदद से उनको मालदीव में एंट्री मिल गई। आपको बता दें कि कुल मिलाकर 13 लोग गोटाबाया के साथ मालदीव पहुंचे हैं। ये लोग एयरफोर्स के AN32 विमान में वहां गए।
आपको बता दें कि कई दिनों से चल रही श्रीलंका में सियासी उठापतक के पीछे आर्थिक तंगी भी एक बहुत बड़ा कारण है। जिसके चलते वहां के हालात इतने खराब हो चुके थे कि लोग सड़कों पर आ गए थे। फिर क्या था इन्हीं हालातों के चलते श्रीलंका के वर्तमान राष्ट्रपति का विरोध भी शुरु हो गया है। हालांकि राजपक्षे धीरे-धीरे उन पर पद छोड़ने का दबाव बनने लगा है। साथ ही आम लोग भी इस विद्रोह में हिस्सा लेने लगे। फिर क्या था राजनीतिक आग इतनी तेज भड़क गई कि श्रीलंका के राष्ट्रपति बिना पद से इस्तीफा दिए अपने पड़ोसी मुल्क मालदीव भाग गए। जैसे ही ये खबर चर्चा में आई कि गोटाबाया राजपक्षे सरकारी विमान से अपनी जान बचाकर भागे हैं तो लोगों से सरकारी तंत्र पर ही सवाल उठाना शुरु कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Aligarh News: महीनों से नहीं मिली तनख्वाह, CMO ऑफिस के बाहर डॉक्टरों का हल्लाबोल
रिपोर्ट: निशांत
New Delhi: आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फंडिंग से जुड़े घिसे-पिटे आरोप…
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार (6 अप्रैल) को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त…
Jalandhar: जालंधर-पठानकोट रोड पर रायपुर रसूलपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हो गया. हादसे…
Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार(6 मई) को लोकसभा चुनाव के…
Sant Kabir Nagar: संत कबीर नगर जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में…
Unnao: कांग्रेस और सपा का इतिहास प्रभु राम का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस…
This website uses cookies.