Advertisement
विदेश

Earthquake: अमेरिका के अलास्का प्रायद्वीप में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 8.2 रही तीव्रता, सुनामी की चेतावनी जारी

Share
Advertisement

वॉशिंगटन। अमेरिका के अलास्का प्रायद्वीप (Alaskan peninsula) में स्थानीय समय के अनुसार बुधवार देर रात को 8.2 तीव्रता वाला जोरदार भूकंप आया। बताया जा रहा है कि भूकंप काफी शक्तिशाली था और इसके ऑफ्टरशॉक भी महसूस किए गए हैं। पहले ऑफ्टरशॉक की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 और दूसरे की तीव्रता 5.6 रही।

Advertisement

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, ये शक्तिशाली भूकंप अलास्का के तट से दूर आया है। USGS ने बताया कि शक्तिशाली भूकंप पेराविले, अलास्का के पूर्व दक्षिण पूर्व में 56 मील (91 किलोमीटर) की दूरी पर स्थित था। वहीं USGS ने बताया कि भूकंप के केंद्र की गहराई 45 किमी नीचे थी। भूकंप के झटकों से किसी के हताहत होने या किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। हालांकि, भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

अमेरिकी जियॉलजिकल सर्वे ने रात 11:15 बजे सतह के 29 मील नीचे भूकंप को महसूस किया। इसका असर केंद्र बिन्दू से कहीं दूर तक हुआ है। USGS के मुताबिक बाद में कम से कम दो और झटके आए हैं, जिनकी तीव्रता 6.2 और 5.6 बताई गई है। पिछले सात दिन में इस इलाके के 100 मील के अंदर 3 की तीव्रता से ज्यादा का भूकंप नहीं आया है।

इन झटकों के बाद दक्षिण अलास्का, अलास्का के पेनिनसुला और एलेयुटियन द्वीप पर सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके अलावा गुआम और हवाई में भी सतर्क रहने को कहा गया है। लोगों से तट से दूर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए भी कहा गया है।

Recent Posts

Advertisement

सपा और कांग्रेस भारत का इस्लामीकरण करना चाहते हैं, फर्रुखाबाद में गरजे CM योगी

Farrukhabad: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज के रामलीला ग्राउंड में…

May 4, 2024

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो यूपी सरकार से 7 साल और केंद्र सरकार से 10 साल का हिसाब लिया जाएगा, अखिलेश यादव का भाजपा पर वार

UP: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा तथा…

May 4, 2024

कन्नौज से न अखिलेश जीतेंगे न उनके दोस्त राहुल गांधी रायबरेली से जीतेंगे: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Badaun: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने आंवला लोकसभा…

May 4, 2024

यह चुनावी युद्ध राम मंदिर बनवाने वालों और निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाने वालों के बीच है- डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

Bhadohi: भदोही लोकसभा सीट पर छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे. जिसको लेकर…

May 4, 2024

Arvinder Singh Lovely: BJP में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका…

May 4, 2024

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं, फर्रुखाबाद में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…

May 4, 2024

This website uses cookies.