Advertisement
विदेश

किंग चार्ल्स का राज्याभिषेक आज, 100 से भी ज्यादा देश बनेंगे साक्षी

Share
Advertisement

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III और क्वीन कैमिला की शनिवार को वेस्टमिंस्टर ऐबे चर्च में दोपहर 3:30 बजे(भारतीय समय के मुताबिक) ताजपोशी होगी। ब्रिटिश शाही परिवार में 70 साल बाद इस समारोह का आयोजन होगा। इससे पहले 1953 में क्वीन एलिजाबेथ की ताजपोशी हुई थी। तब वो 27 साल की थीं। चार्ल्स की उम्र उस वक्त 4 साल थी।

Advertisement

अब किंग चार्ल्स 74 साल के हैं। खराब मौसम की चेतावनी के बावजूद जिस रास्ते से किंग का काफिला जाएगा, वहां भीड़ जुटने लगी है। ताजपोशी के दौरान किंग चार्ल्स को 700 साल पुरानी सेंड एडवर्ड कुर्सी पर बैठाया जाएगा। उनके अभिषेक के लिए 12वीं सदी के सोने के चम्मच और पवित्र तेल का इस्तेमाल होगा।

पिछले साल 8 सितंबर को क्वीन एलिजाबेथ का निधन हो गया था। तब वो 96 साल की थीं। उनकी मौत के बाद चार्ल्स को ब्रिटेन का महाराज घोषित किया गया था। हालांकि उनकी ताजपोशी अब होगी। एलिजाबेथ को भी उनके पिता किंग एल्बर्ट की मौत के बाद महारानी घोषित कर दिया गया था, लेकिन उनकी ताजपोशी सोलह महीने बाद जून 1953 में हुई थी।

ताजपोशी पर 1 हजार करोड़ रुपए खर्च

किंग चार्ल्स की ताजपोशी में £100 मिलियन पाउंड यानी करीब एक हजार करोड़ रुपए का खर्च आया है। ये पैसा ब्रिटेन के टैक्सपेयर्स की ही जेब से लिया गया है। इसमें रॉयल खजाने का इस्तेमाल नहीं हुआ है। इसे देखते हुए ब्रिटेन में कई लोग ताजपोशी समारोह का विरोध भी कर रहे हैं। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, किंग चार्ल्स के पास सैंड्रिंघम में 75 मिलियन पाउंड यानी 771 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, कानूनी तौर पर इस समारोह की कोई जरूरत नहीं है। क्वीन एलिजाबेथ के निधन के बाद जब चार्ल्स के किंग बनने की घोषणा हुई थी, तभी वो आधिकारिक तौर पर महाराज बन गए थे।

ये भी पढ़ें: Breaking: राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़, कई आतंकी ढेर, 5 जवान शहीद

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha Election 2024: UP में शाम 5 बजे तक 55.13 फीसदी वोटिंग, संभल में सर्वाधिक 61.10 फीसदी मतदान

Lok Sabha Election 2024: यूपी में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार सुबह…

May 7, 2024

Uttarakhand: स्कूल में फॉलिक एसिड की डोस के बाद 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Uttarakhand: देहरादून से एक घटना सामने आई है. जहां एक स्कूल में कैंप के दौरान…

May 7, 2024

Maharashtra: कांग्रेस पाकिस्तान को आतंकी हमलों में क्लीन चिट दे रही है, कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

Maharashtra: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया आज जारी है. इस बीच प्रधानमंत्री…

May 7, 2024

राम-कृष्ण का अपमान करने वालों को वोट की ताकत से औकात पर ला दीजिए, सीतापुर में बोले CM योगी

CM Yogi: आप नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में हैं। कई पीढ़ियां जिस कार्य…

May 7, 2024

‘मतदान खत्म होने के बाद EVM सील होने तक और उसके बाद…’, सपा की कार्यकर्ताओं से अपील

Lok Labha Election 2024: एक तरफ देशभर में तीसरे चरण का मतदान चल रहा है…

May 7, 2024

This website uses cookies.