ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन को लेकर तीन भविष्यवाणियां की हैं। जॉनसन ने कहा कि उनकी पहली भविष्यवाणी यह है कि पुतिन यूक्रेन से जंग हारेंगे। जॉनसन ने कहा- “पुतिन यूक्रेन में युद्ध हार जाएंगे और वह इसी के लायक हैं।” जॉनसन ने कहा कि पुतिन ऐसी लड़ाई लड़ रहे हैं जिसे कभी जीता नहीं जा सकता।
जॉनसन ने दूसरी भविष्यवाणी में कहा कि रूस का सैन्य उपकरणों का निर्यात बुरी तरह बिगड़ेगा। तीसरी भविष्यवाणी में उन्होंने कहा कि रूस कमजोर होगा और चीन मजबूत होगा। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि हम खतरनाक समय में जी रहे हैं और निरंकुश शासकों के गैर जिम्मेदार और खतरनाक व्यवहार के खिलाफ ब्रिटेन और भारत को साथ आना होगा।
जॉनसन ने कहा कि यूक्रेन से युद्ध में पुतिन हारेगा लेकिन ये हमारी चिंता का विषय नहीं है कि वो कैसे अपनी हार मानेंगे। उन्होंने कहा कि आखिरकार पुतिन प्रोपेगंडा के उस्ताद हैं और अपने लोगों को वो काला को सफेद भी समझा सकते हैं। हारने के बाद भी पुतिन अपने लोगों से यह कह सकते हैं कि हमने जिस मकसद से यूक्रेन पर हमला किया था, वो हमने हासिल कर लिया है और हमारी जीत हुई है।
SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165…
Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा…
JP Nadda: हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा…
CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में हो रहे लोकसभा चुनावों…
CM Yogi: प्रो. रामगोपाल यादव को राम मंदिर कैसे अच्छा लगेगा, क्योंकि यह लोग आतंकियों…
Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा…
This website uses cookies.