Advertisement
विदेश

बोरिस जॉनसन ने इस्तीफे से पहले किया राष्ट्र को संबोधित, कहा-‘मुझे अपने कार्यकाल पर गर्व..’

Share
Advertisement

देश के बाद अब विदेश से भी राजनीतिक उथल पुथल की खबरें सामने आ रही हैं। आपको बता दें कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुरुवार की सुबह अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। इस फैसले को लेने से पहले उन्होंने राष्ट्र के नाम संबोधन भी किया था। फिलहाल मिली खबरों के अनुसार डाउनिंग स्ट्रीट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नए नेता का चुनाव होने तक बोरिस जॉनसन प्रधानमंत्री ही रहेंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: सियासी संकट के बीच ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन का इस्तीफा

जॉनसन के संबोधन की कुछ बड़ी बातें

जॉनसन ने संबोधन करते हुए कहा कि अब तक हुए सारे राजनीतिक घटनाओं से एक बात तो साफ हो जाती है कि संसदीय दल चाहता है कि अब पार्टी का एक नया नेता प्रधानमंत्री के रुप में मिले। इसी कड़ी में उन्होंने ये भी कहा कि नए पीएम के लिए मुकाबले के शेड्यूल के बारे में अगले हफ्ते जानकारी दी जाएगी। जॉनसन ने इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने प्रधानमंत्री की नियुक्ति तक काम करने के लिए एक कैबिनेट का गठन किया है।

जॉनसन पूरे  संबोधन के दौरान काफी भावुक नजर पड़े। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि 2019 में मेरे नेतृत्व में पार्टी को 1987 के बाद सबसे बड़ा बहुमत मिला था। हमारा वोट शेयर 1979 के बाद सबसे ज्यादा था। उन्होंने कहा कि मैंने अपने कार्यकाल  में जो भी विकास कार्य किए उससे मैं खुश हूं। उन्होंने ब्रेग्जिट के साथ कोरोना महामारी से देश को निकालने की बात कही। साथ ही वैक्सिनेशन कार्यक्रम की सफलता का भी जिक्र किया। जॉनसन ने अपने सरकारी कार्यकाल की सरहाना करता हुए कहा कि यूक्रेन की मदद में भी ब्रिटेन ने पूरी दुनिया को एक नए तरह का रास्ता दिखाया है। अपने संबोधन को खत्म करने के साथ उन्होंने पार्टी के अपने साथियों को आभार  भी प्रकट किया है।

महाराष्ट्र के तर्ज पर ब्रिटेन की सियासत

ब्रिटेन में हो रही इस सियासत को लोग महाराष्ट्र की सियासत से भी जोड़कर देख रहे हैं। आपको बता दें कि ब्रिटेन में हो रहे सियासत के  बागीपन का ये किस्सा कुछ-कुछ महाराष्ट्र कि सियासत को याद दिला देता है। तभी तो पहले जॉनसन के 39 से ज्यादा मंत्री और संसदीय सचिव ने उनका दामन छोड़ा। सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के सांसदों की बगावत के बाद 24 घंटे के अंतराल में जॉनसन के मंत्रियों ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से लगातार प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर भी पद छोड़ने का दबाव बन रहा था। इसी को देखते हुए  बोरिस जॉनसन ने भावुक मन से अपनी इच्छा अनुसार वो पदमुक्त हो गए।

यह भी पढ़ें: CM गहलोत के आवास पर हुई कैबिनेट बैठक में कन्हैयालाल के दोनों बेटों को सरकारी नौकरी के प्रस्ताव पर लगी मुहर

रिपोर्ट: निशांत

Recent Posts

Advertisement

Bhadohi: BJP सांसद रमेश चंद बिंद के सपा ज्वाइन करने के संकेत, व्हाट्सएप पर लगाई साइकिल की प्रोफाइल

Bhadohi: पूर्वांचल के भदोही लोकसभा सीट से भाजपा के वर्तमान सांसद डॉ. रमेशचंद बिंद के…

May 10, 2024

‘ऐसी गलती दोबारा नहीं…’, PM मोदी की आलोचना पर मालदीव के विदेश मंत्री ने मानी गलती

Maldives: मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर का भारत दौरे पर हैं, मूसा जमीर का…

May 10, 2024

Gorakhpur: आतंकियों की पैरवी करने वालों को राम मंदिर बुरा ही लगेगा, गोरखपुर में बोले- सीएम योगी

Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के औचित्य पर सपा…

May 10, 2024

CM मोहन यादव ने राहुल गांधी को बताया झूठा, शिवराज चौहान की करी जमकर तारीफ

MP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 के तीन चरणों की वोटिंग हो चुकी है, चौथे चरण…

May 10, 2024

लगातार दूसरी बार सहकारी संस्था इफको के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बने दिलीप संघाणी एवं बलवीर सिंह

Co-operative society News: सहकारी संस्था इफको की प्रबंध समिति के नई दिल्ली में संपन्न हुए…

May 10, 2024

झारखंड में अमित शाह बोले- ‘कांग्रेस के नेता पाकिस्तान को सम्मान देने की बात कर रहे हैं, BJP का स्टैंड क्लियर है कि PoK…’

Amit Shah: झारखंड के खूंटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित…

May 10, 2024

This website uses cookies.