Advertisement
विदेश

लंदन में भारतीय दूतावास पर प्रदर्शन करने वालों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, UAPA सहित इन धाराओं में दर्ज की FIR

Share
Advertisement

Indian High Commission Incident: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लंदन में भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन और देश के झंडे का अपमान करने वालों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गृह मंत्रालय के आदेश पर लंदन दूतावास में प्रदर्शन करने वाले खलिस्तान समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया है। इन खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ यूएपीए और पीडीपीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

पुलिस ऐसे लोगो की पहचान में जुटी है, जो भारत के नागरिक होने के साथ बाहर रह रहे हैं और देश-विरोधी प्रदर्शन का हिस्सा रहे हैं। बताया जा रहा है कि विदेश मंत्रालय ने केंद्रीय गृहमंत्रालय को इस मामले पर कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा था। जानकारी के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को लंदन के भारतीय दूतावास पर हुए प्रदर्शन के बाद कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा था।

किन पर होगी कार्रवाई?

जिस पर गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई करने को कहा था। इस मामले का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस ने यूएपीए और पीडीपीपी की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस के रडार पर भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन करने वाले वो लोग हैं, जो भारत के नागरिक हैं और विदेशों में रहकर देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं।

क्या है मामला?

बीती 19 मार्च को लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तान समर्थकों की भीड़ ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय उच्चायोग पर लगे तिरंगे झंडे को जबरन खीचकर उतारने की कोशिश की थी। तिरंगे के अपमान पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। जिसके बाद भारत की ओर से दिल्ली में ब्रिटिश राजनयिक को तलब किया और भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा पर स्पष्टीकरण की मांग की थी।

विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि ब्रिटेन में भारतीय राजनयिक परिसरों और कर्मियों की सुरक्षा में ब्रिटेन सरकार की बेरुखी दिखी, जो किसी भी तरह से स्वीकार नहीं की जा सकती है। विदेश मंत्रालय की ओर से ब्रिटेन की सरकार को विएना संधि के तहत उनके बुनियादी दायित्वों की याद दिलाई।

ये भी पढ़े: हंगामे के बीच LS दोपहर 12 बजे तक स्थगित

Recent Posts

Advertisement

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जोर शोर से जुटा प्रशासन, जागरूकता वाहनों को किया रवाना

Lok Sabha Election 2024: चित्रकूट जनपद में लोकसभा चुनाव को लेकर आगामी 20 मई को…

April 27, 2024

तीसरे चरण के चुनाव से पहले BJP ने चला बड़ा दांव, क्या बिगड़ जाएगा शिवपाल सिंह यादव के बेटे का गणित ?

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर दो फेज की वोटिंग हो चुकी है।…

April 27, 2024

Uttarakhand: पहाड़ की आग हुई विकराल, बुझाने में जुटे सेना के जवान, हेलीकॉप्टर की ली जा रही मदद

Uttarakhand: गर्मी बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर जंगल में लगी आग…

April 27, 2024

UP: धनंजय सिंह की बदली गई जेल, जौनपुर से बरेली किया गया शिफ्ट

UP: सात साल की सजा काट रहे पूर्व सांसद एवं बाहुबली नेता धनंजय सिंह की…

April 27, 2024

DC vs MI IPL 2024: दिल्ली में किसके सिर सजेगा ताज ? देखें पिच रिपोर्ट और संभावित 11

DC vs MI IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स शनिवार (27 अप्रैल) को आईपीएल 2024 के 43वें…

April 27, 2024

Weather News: देश के इन राज्यों में लू का रेड अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी ख़बर

Weather News: आज भी देश के ज्यादातर राज्यों के लोगों को भीषण गर्मी से राहत…

April 27, 2024

This website uses cookies.