Advertisement
हिंदी ख़बर स्पेशल

एनडी तिवारी: देश का एकमात्र राजनेता जो दो राज्यों के रहे थे मुख्यमंत्री

Share
Advertisement

आजादी की लड़ाई में काफी सक्रिय रहे एनडी तिवारी का राजनीतिक जीवन में बढ़ा उतार-चढ़ाव रहा। ये देश के इकलौते ऐसे राजनेता थे जिन्हें दो-दो राज्य का मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त हुआ। पहले एनडी तिवारी तीन बार 1976-77, 1984-85, 1988-89 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वहीं 2002 से 2007 तक तिवारी उत्तराखंड के सीएम रहे।

Advertisement

नारायण दत्त तिवारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता हैं। इनका भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में बड़ा योगदान रहा हैं। तिवारी ने 1963 में पहली बार कांग्रेस ज्वॉइन की। उन्हें गांधी परिवार का करीबी माना जाता था। कहा जाता है कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और उनके बेटे संजय गांधी की मदद से ही वह वीर बहादुर सिंह को पद से हटाकर यूपी के सीएम बने थे।

यूपी से राजनीतिक छवि बनाने के बाद दिल्ली पहुंचे

यूपी में अपनी राजनीतिक छवि बनाने के बाद एनडी तिवारी धीरे-धीरे दिल्ली तक पहुंच गए। 1979 से 1980 के बीच चौधरी चरण सिंह की सरकार में वित्त और संसदीय कार्य मंत्री रहे। 1986 से 1987 के बीच एनडी तिवारी प्रधानमंत्री राजीव गांधी की कैबिनेट में विदेश-मंत्री रहे। इसलिए इनकी गिनती ताकतवर और दिग्गज नेताओं में भी होती रही है। इसके बाद 2007 से 2009 के बीच वो आंध्र प्रदेश के गवर्नर रहे। लेकिन एक कथित सेक्स स्कैंडल में फंसने की वजह से उनको इस्तीफा देना पड़ा।

 माना जाता है कि अगर तिवारी 1991 का लोकसभा चुनाव जीत जाते, तो प्रधानमंत्री बन सकते थे। लेकिन पार्टी में दांवपेंच के चलते नारायण दत्त अछूते नहीं थे। उनकी प्रधानमंत्री पद की मजबूत दावेदारी को नरसिम्हा राव ने मात दे दी। नरसिम्हा राव ने जगन्नाथ मिश्र और एनडी तिवारी की राजनीति को बहुत नुकसान पहुंचाया. लेकिन इस तरह से कांग्रेस पार्टी खुद डैमेज हुई. कांग्रेस पार्टी को खत्म करने में राव ने तिवारी को खत्म करके एक अहम भूमिका निभाई।

Recent Posts

Advertisement

LSG vs MI: नेहल वढेरा और टिम डेविड ने मुंबई को संभाला, टीम ने 20 ओवर में बनाए 144 रन

LSG vs MI: मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 144 रन बनाए…

April 30, 2024

Bihar: राइस मिल की इमारत ढही, दो मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल

Rohtas News: घटना रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र की है. यहां मंगलावर की दोपहर…

April 30, 2024

Chitrakoot: संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी आग, झुलसे पति-पत्नी

Chitrakoot: चित्रकूट जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लग गई. आग के चपेट…

April 30, 2024

MP: प्यार, शक और हत्या… एमपी के गुना में दिल दहलाने वाली वारदात

Crime in MP: मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक सनकी प्रेमी की दिल को झकझोर…

April 30, 2024

Lok Sabha Election 2024: BJP सांसद मेनका 1 मई को दाखिल करेंगी नामांकन, प्रभारी मंत्री आशीष पटेल व संजय निषाद रहेंगे मौजूद

Lok Sabha Election 2024: सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी बुधवार 1 मई को…

April 30, 2024

CM नायब सिंह सैनी बोले- हरियाणा की जनता 10 की 10 सीटें नरेंद्र मोदी को तीसरी बार PM बनाने का काम करेगी

Haryana Politics: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हरियाणा की जनता 10 की…

April 30, 2024

This website uses cookies.