Advertisement
हिंदी ख़बर स्पेशल

Aditya L-1 सूरज की ओर उड़ान भरने के लिए तैयार, लॉन्चिंग की उल्टी गिनती शुरू

Share
Advertisement

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत की अगली तैयारी सूरज की है। इसके लिए आदित्य-L1 अंतरिक्ष में जाएगा। आदित्य-L1 पूरी तरह स्वदेशी प्रयास है, जिसे दो हफ्ते पहले आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित ISRO के अंतरिक्ष केंद्र पर लाया गया था। शनिवार यानी 2 सितंबर यहीं से इसे लॉन्च कर दिया जाएगा।

Advertisement

इसके बारे में ISRO ने बताया, “आदित्य-L1 सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष आधारित भारतीय मिशन होगा। अंतरिक्ष यान को सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के लैग्रेंज बिंदु 1 या L1 के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में भेजा जाएगा, जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है।”

धरती और सूरज के सिस्टम के बीच पांच Lagrangian point हैं। सूर्ययान Lagrangian point 1 (L1) के चारों ओर एक हेलो ऑर्बिट में तैनात रहेगा। L1 पॉइंट की धरती से दूरी 1.5 मिलियन किमी है जबकि सूर्य की पृथ्वी से दूरी 150 मिलियन किमी है। L1 पॉइंट इसलिए चुना गया है क्योंकि यहां से सूर्य पर सातों दिन चौबीसों घंटे नज़र रखी जा सकती है, ग्रहण के दौरान भी।

भारत का अंतरिक्ष यान सात पेलोड लेकर जाएगा। ये पेलोड फोटोस्फेयर (प्रकाशमंडल), क्रोमोस्फेयर (सूर्य की दिखाई देने वाली सतह से ठीक ऊपरी सतह) और सूर्य की सबसे बाहरी परत (कोरोना) का जायज़ा लेंगे। सूर्य में होने वाली विस्फोटक प्रक्रियाएं पृथ्वी के नज़दीकी स्पेस एरिया में दिक्कत कर सकती हैं। बहुत से उपग्रहों को नुकसान हो सकता है।

ऐसी प्रक्रियाओं का पता पहले चल जाए तो बचाव के कदम उठाए जा सकते हैं। इसके अलावा, कई स्पेस मिशंस को चलाने के लिए स्पेस के मौसम को समझना ज़रूरी होता है। और भारत के इस मिशन से स्पेस के मौसम को भी समझने में मदद मिल सकती है; इससे सौर हवाओं की भी स्टडी की जाएगी। यही कारण हैं कि आदित्य-L1 भी चंद्रायन की तरह ही एक महत्वपूर्ण मिशन होने वाला है।

Recent Posts

Advertisement

Gorakhpur: आतंकियों की फैक्ट्री रखने वालों को राम मंदिर बुरा ही लगेगा, गोरखपुर में बोले- सीएम योगी

Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के औचित्य पर सपा…

May 10, 2024

CM मोहन यादव ने राहुल गांधी को बताया झूठा, शिवराज चौहान की करी जमकर तारीफ

MP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 के तीन चरणों की वोटिंग हो चुकी है, चौथे चरण…

May 10, 2024

लगातार दूसरी बार सहकारी संस्था इफको के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बने दिलीप संघाणी एवं बलवीर सिंह

Co-operative society News: सहकारी संस्था इफको की प्रबंध समिति के नई दिल्ली में संपन्न हुए…

May 10, 2024

झारखंड में अमित शाह बोले- ‘कांग्रेस के नेता पाकिस्तान को सम्मान देने की बात कर रहे हैं, BJP का स्टैंड क्लियर है कि PoK…’

Amit Shah: झारखंड के खूंटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित…

May 10, 2024

आखिर कहां सेंड किए जा रहे थे हॉस्टल की छात्राओं के अश्लील फोटो और वीडियो, हुआ खुलासा हो तो…

Obscene photos send on whatsaap: कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पुणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

May 10, 2024

This website uses cookies.