सूचना एंव प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रयागराज से महीने भर से चलने वाले स्वच्छ भारत कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Share

उत्तर प्रदेश: सूचना एंव प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर आज सुबह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चंद्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित समारोह में भाग लिया।

बता दें कि उन्होंने वहां सफाई अभियान के तहत पार्क में पौधा भी लगाया। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज़ादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के तहत प्रयागराज से एक महीने तक चलने वाले स्वच्छ भारत कार्यक्रम का शुभारंभ किया

मालूम हो कि, स्वच्छता अभियान (Cleanliness campaign) का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना, लोगों को प्रेरित करना और पूरे देश में स्वच्छता अभियान खासकर एकल उपयोग प्लास्टिक कचरे की सफाई में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम (Cleanliness campaign) देश भर के 744 जिलों के छह लाख गांवों में नेहरू युवा केंद्र संगठन से संबद्ध युवा मंडलों और राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े संस्थानों के नेटवर्क के माध्यम से चलाया जा रहा है।

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा महात्मा गांधी के संदेश को आज़ादी के बाद की सरकारें भूलती चली गईं। स्वच्छता से गंदगी की ओर ले जाना शुरू हो गया। काश वो सोच लगातार चलती रही होती तो आज हमें ये अभियान नहीं करना होता, लेकिन अभी भी देरी नहीं हुई।

आगे उन्होंने बताया है की आज से 31 अक्टूबर तक देश के हर ज़िले, हर गांव और हर पंचायत में अभियान चलेगा। हर दिन आकलन होगा कि किस पंचायत के किस गांव ने सबसे बड़ा स्वच्छता अभियान चलाया है।

अन्य खबरें