Advertisement
स्वास्थ्य

खांसी की समस्या से हैं परेशान तो गन्ने के रस में मिलाकर पिएं यह चीज, जल्द मिलेगी राहत

Share
Advertisement

बदलते मौसम में खांसी और जुकाम होना आम बात होती है। इसके चलते कई बार गले में दर्द जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। सर्दी-जुकाम वैसे तो किसी भी मौसम में हो सकता है लेकिन छोटी-छोटी समस्याओं के लिए हर बार डॉक्टर के पास जाना ठीक नहीं होता है। ऐसे में आप आयुर्वेदिक नुस्खों को आजमा कर सर्दी-जुकाम से राहत पा सकते हैं।

Advertisement

गन्ने के रस से सर्दी-जुकाम कैसे भगाएं?

गन्ने के रस में सर्दी-खांसी को जड़ से खत्म करने की ताकत होती है। आइए जानते हैं कि किस तरह से इस नुस्खे को अपनाकर खांसी की समस्या में राहत पा सकते हैं।

  • खांसी को जड़ से खत्म करने के लिए सबसे पहले गन्ने का ताजा रस निकलवा लें।
  • इसके बाद मूली को घिसकर उसका रस निकालने हैं।
  • मूली के 50 ग्राम रस को एक गिलास गन्ने के रस में मिलाकर पिएं।
  • ऐसा करने से खांसी में आराम मिल जाएगा।

गन्ने के रस के अन्य फायदे

इसके अलावा भी गन्ने के रस के कई फायदे होते हैं। गर्मियों में गन्ने का रस पीने से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बनी रहती है। रोजाना गन्ने के रस का सेवन करने से पीलिया रोग में आराम मिलता है।

  • गन्ने का रस पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। इसके अलावा यह खाने को जल्दी पचाने में भी मदद करता है।
  • गन्ने का रस कब्ज की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है।
  • गन्ने का रस पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है।
  • गन्ने के रस को पीने से हिचकी आने की समस्या में भी आराम मिलता है।
  • गन्ने के रस में काला नमक मिलाकर सेवन करने से उल्टियां बंद हो जाती है।

अस्वीकरण- यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों पर आधारित है। हिंदी खबर इसके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इसके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

Recent Posts

Advertisement

सपा और कांग्रेस SC-ST-OBC का आरक्षण छिनकर उसे धर्म के आधार पर बांटना चाहती है, इटावा में बोले PM मोदी

Etawah: लोकसभा चुनाव के लिए दो चरणों की मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है. वहीं…

May 5, 2024

Mainpuri: CM योगी ने की निंदा, कहा- सपा और कांग्रेस से राष्ट्रनायकों के सम्मान की उम्मीद नहीं, ये सिर्फ आतंकियों का महिमामंडन करेंगे

Mainpuri: मैनपुरी में राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर अराजकता और उपद्रव करने के साथ…

May 5, 2024

UP: रामपुर में सिरफिरे युवक का खौफ, कई लोगों पर किया चाकू से वार, 1 व्यक्ति की मौत, 3 घायल

UP: यूपी के रामपुर के थाना अजीमनगर क्षेत्र के खोद गांव से एक सनसनीखेज वारदात…

May 5, 2024

Shravasti: स्कूल का शौचालय प्रयोग करने पर छात्र को मिली कड़ी सजा, शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा

Shravasti: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में सरकारी स्कूल के शिक्षक का अमानवीय चेहरा सामने…

May 5, 2024

अबकी बार-400 पार’ में उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा योगदान, हरदोई में गरजे CM योगी

Hardoi: अपने शासनकाल में समाजवादी पार्टी आतंकवादियों के मुकदमों को वापस लेने में रूचि लेती…

May 5, 2024

Rajasthan: सवाई माधोपुर में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, 6 की मौत

Rajasthan: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रविवार 5 मई को भीषण…

May 5, 2024

This website uses cookies.