Advertisement
Entertainment

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को दिया क्या खास बर्थडे सरप्राइज, देखें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Share
Advertisement

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने हाल ही में अपना 29वां जन्मदिन मनाया था। इस खूबसूरत पल पर उन्हें दुनिया भर से ढेर सारी बधाईयां भी मिलीं। लेकिन इस बीच निक की पत्नी प्रियंका चोपड़ा का सरप्राइज सबसे स्पेशल था।

Advertisement

हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मिडिया पर तमाम फोटोज शेयर कर निक को बर्थडे विश कर दिया था। मगर इसके अलावा उन्होंने सिंगर के लिए एक सरप्राइज भी रखा था। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बता दें कि वीडियो में निक फायर-टियर गोल्फ थीम वाले केक के सामने हैरान कर देने वाला रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके दोनों भाई जो जोस और केविन जोनस भाई के लिए हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं।

इसके बाद निक टेबल पर रखे बर्थडे कार्ड को उठाते हैं। फिर उनके भाई जो उन्हें चिढ़ाते हुए कहते हैं- क्या ये तुम्हारी पत्नी की ओर से है…क्या वो केक से निकलने वाली है. यह सुन निक केक की तरफ वाकई उम्मीद भरी नजरों से देखने लगते हैं।

https://www.instagram.com/reel/CT6NrJqDhnM/?utm_source=ig_web_copy_link

मालूम हो कि प्रियंका का पति के लिए ये खास तोहफा इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने प्रियंका को बेस्ट वाइफ और निक लकी मैन कहा हैं। निक के इस बर्थडे सेलिब्रेशन में प्रियंका के न होने पर कई लोगों ने अफसोस भी जताया है.

जानकारी के अनुसार प्रियंका निक के जन्मदिन पर उनके साथ कुछ समय बिताने जरूर आई थीं। लेकिन जल्द ही उन्हें काम पर वापस जाना पड़ा। यही वजह है कि निक के इस बर्थडे सरप्राइज पर प्रियंका उनके साथ नहीं थीं।

Recent Posts

Advertisement

केजरीवाल ने अपना फर्ज निभाया, अब दिल्ली वाले अपना धर्म निभाने के लिए तैयार- गोपाल राय

Election Campaign of AAP: आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल…

May 8, 2024

Haryana: तीन निर्दलीय विधायकों ने छोड़ा बीजेपी का साथ, गिरेगी या बचेगी सरकार?

Haryana Politics: हरियाणा की बीजेपी सरकार अल्पमत में है. दरअसल सरकार से तीन निर्दलीय विधायकों…

May 8, 2024

एस्ट्राजेनेका दुनिया भर से वापस लेगी अपनी कोविड वैक्सीन… ये बताई वजह

covid vaccine: कोविड वैक्सीन निर्माता कंपनी एस्ट्राजेनेका ने दुनियाभर से अपनी कोविड वैक्सीन वापस लेने…

May 8, 2024

Gaya: आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, कई जख्मी

Two Death in Gaya: गया में तेज आंधी और बारिश होने के बाद कई जगह…

May 8, 2024

BSP: आकाश आनंद पर एक्शन, कुर्बानी से पीछे न हटने की बात…

Action on Akash Anand: बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी कॉर्डिनेटर…

May 8, 2024

Lok Sabha Election Third Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग खत्म, तीसरे चरण में 64 फीसदी हुआ मतदान

Lok Sabha Election Third Phase Voting: देश भर में लोकसभा चुनावों का दौर जारी है।…

May 7, 2024

This website uses cookies.