Advertisement
Entertainment

Shark Tank 3 India: बिजनेस की दुनिया के मास्टरमाइंड ‘शार्क्स’ की होगी वापसी, जानिए कब शुरू होगा शो

Share
Advertisement

Shark Tank 3 India: लोगों का पसंदीदा शो शार्क टैंक (Shark Tank) इंडिया फिर वापसी करने जा है। लोगों को शार्क टैंक के पहले 2 सीजन काफी पसंद आए थे। स्टार्टअप की दुनिया के लिए ये शो काफी मददगार साबित हुआ था। अब मेकर्स ने सीजन 3 का भी ऐलान कर दिया है। चलिए जानते हैं आखिर कब से शुरू होगा अगला सीजन?

Advertisement

इस दिन से शुरू होगा अगला सीजन


बिजनेस की दुनिया में तहलका मचाने वाला शो शार्क टैंक इंडिया फिर वापसी करने जा रहा है। शार्क टैंक इंडिया का सीजन 3 इसी महीने 22 जनवरी से शुरू होगा। लेकिन इस बार शो टेलीविजन पर नहीं बल्कि OTT पर वापसी करेगा। शो सोनी लिव एप पर स्ट्रीम होगा। इस बात की जानकारी सोनी लिव ने ‘X’ पर नए प्रोमो के साथ पोस्ट कर के दी है।

ये भी पढ़ें: न्याय तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाने की दिशा में तकनीक एक रणनीतिक कदम : डीवाई चंद्रचूड़

प्रोमो दिखा बेहद क्रिएटिव


सोनी लिव का शेयर किया हुआ प्रोमो काफी क्रिएटिव नजर आया। प्रोमो में एक युवा दिखाया गया है जो कॉर्पोरेट वर्ल्ड से विदा लेता नजर आ रहा है। युवा नौकरी छोड़कर अपनी स्टार्टअप जर्नी शुरू कर रहा है। उसके सभी साथी उसको विदा कर रहे हैं। प्रोमो के आखिर में वो युवा शार्क्स के पास जाकर अपने बिजनेस आइडिया को प्रेजेंट करता है। प्रोमो ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है।

शार्क टैंक में होगी कई न्यू शार्क्स की एंट्री


शार्क्स की लिस्ट में इस बार कई नए चेहरे शामिल हुए हैं। अमन गुप्ता, अनुपम मित्तलल, नमिता थापर, विनीता सिंह और पीयुष बंसल के साथ ही कई और नए एंटरप्रेन्योर जुड़ गए हैं। जिसमें OYO रूमस के संस्थापक रितेश अग्रवाल,ज़ोमैटो के CEO दीपिंदर गोयल, इनशॉर्ट्स के CEO अज़हर इकबाल, एडेलवाइस म्यूचुअल फंड के एमडी और सीईओ राधिका गुप्ता शामिल हैं। अब देखना ये होगा कि इस बार कितने स्टार्टअप्स को शार्क्स का सहारा मिलता है।

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK

Recent Posts

Advertisement

BJP ने बड़े उद्योगपतियों का कर्जा माफ कर दिया, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया- अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav: यूपी के बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव…

May 12, 2024

काशी दौरे का दूसरा दिन, CM योगी ने काल भैरव व काशी विश्वनाथ मंदिर में लिया आशीर्वाद

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चुनाव प्रचार के लिए निकलने से पहले…

May 12, 2024

Unnao: लोकसभा के चौथे चरण का मतदान कल, कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

Unnao: उन्नाव में लोकसभा के चौथे चरण के लिए सोमवार यानी 13 मई को मतदान…

May 12, 2024

TMC, कांग्रेस वालों, कम से कम पूर्वजों के त्याग, तपस्या और बलिदान…उसका तो अपमान मत करो, बंगाल में बोले PM मोदी

PM Modi: पश्चिम बंगाल के हुगली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते…

May 12, 2024

‘मुसीबत में गांधी परिवार रायबरेली आया, शहजादे सिर्फ वोट मांगने आए हैं’, रायबरेली में अमित शाह की हुंकार

Amit Shah In Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

May 12, 2024

HBSE 10th Result 2024: हरियाणा बोर्ड के 10वीं के नतीजे घोषित, 2 लाख से अधिक परीक्षार्थी हुए पास

HBSE 10th Result 2024: हरियाणा बोर्ड के कक्षा 10वीं के नतीजे रविवार 12 मई को…

May 12, 2024

This website uses cookies.