Advertisement
Entertainment

सोशल मीडिया पर उड़ी Prem Chopra के निधन की अफवाह, बोले- मैं यही हूं

Share
Advertisement

सेलेब्स के मौत की झूठी खबरें चलन आम सा हो गया है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर परेश रावल के निधन की झूठी खबरने सबको सकते में डाल दिया था। दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा Prem Chopra भी इससे अछूते नहीं रहे। सोशल मीडिया पर अचानक से प्रेम चोपड़ा के निधन की खबर वायरल हुई। हालांकि, यह खबर महज अफवाह निकली।

Advertisement

खबर देखने के बाद करीबियों ने प्रेम चोपड़ा और उनके परिवार को सुबह से फोन, मैसेज  करना शुरू कर दिया। सब पूछने लगे प्रेम चोपड़ा जिंदा हैं? जिसके बाद एक मीडिया चैनल से बातचीत में प्रेम चोपड़ा Prem Chopra ने बताया कि वो बिल्कुल ठीक हैं। ए्क्टर ने कहा- ये सैडिज्म है। और क्या। कोई मेरे मरने की झूठी खबर की जानकारी देकर दुखदायी सुख पा रहा है। लेकिन मैं यही हूं, आपसे बात कर रहा हूं, पूरी तरह से फिट और हेल्दी हूं। उन्होंने कहा की मुझे हैरानी है कि किसने ऐसा किया। इसे जल्दी बंद किए जाने जरूरत है।

परेश रावल के निधन की झूठी अफवाह उड़ाई थी

ऐसे ही कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ था। जिसमें दावा किया गया कि परेश रावल का 14 मई को सुबह 7 बजे निधन हो गया। देखते ही देखते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया। परेश रावल भी अपने निधन की झूठी अफवाह को देख हैरान रह गए और उन्होंने इस पर बड़ा ही मजेदार रिऐक्शन दिया।

परेश रावल ने ट्विटर पर अपने निधन की अफवाह वाले वायरल पोस्ट को कोट करते हुए लिखा था, ‘गलतफहमी के लिए खेद है क्योंकि मैं तो आज सुबह 7 बजे सोया था।’

बता दें प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा इस साल जनवरी में बीमार पड़े थे। दोनों को कोविड हुआ था। वे मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे। कोरोना से ठीक हो गए है। दोनों लोग स्वस्थ है।

Recent Posts

Advertisement

SRH vs LSG: बदोनी और पूरन ने लखनऊ को संभाला, टीम ने 20 ओवर में बनाए 165 रन

SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165…

May 8, 2024

नस्लवादी टिप्पणी पर घिरे सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा…

May 8, 2024

आज भारत बुलेटप्रूफ जैकेट दुनिया को दे रहा है…मंडी में बोले जेपी नड्डा, कांग्रेस के जमाने में तुष्टिकरण की होती थी राजनीति

JP Nadda: हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा…

May 8, 2024

रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कहते हैं कि अयोध्या में बेकार में बना है राम मंदिर, शाहजहांपुर में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में हो रहे लोकसभा चुनावों…

May 8, 2024

माफिया समर्थक है सपा…कार्रवाई से इनके नेताओं को हो रही पीड़ा, एटा में बोले CM योगी

CM Yogi: प्रो. रामगोपाल यादव को राम मंदिर कैसे अच्छा लगेगा, क्योंकि यह लोग आतंकियों…

May 8, 2024

अखिलेश का अमित शाह पर निशाना, बोले-‘ब्रह्माण्ड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी के 2 नंबर के नेता…’

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा…

May 8, 2024

This website uses cookies.