Advertisement
Entertainment

IndiGo पर केस करेंगे Ranvir Shorey

Share
Advertisement

Advertisement

Ranvir Shorey File Complaint Against IndiGo:

अब बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी ने IndiGo पर अपना गुस्सा निकाला Ranvir Shorey है। हाल ही में फ्लाइट लेते हुए एक्टर को बहुत असुविधा हुई। फ्लाइट कई घंटों तक डिले होने से सभी यात्रियों को गुस्सा आ गया। यही कारण है कि अभिनेता रणवीर शौरी ने लगातार ट्वीट कर अपना गुस्सा व्यक्त किया है और IndiGo के खिलाफ एक्शन लेने की धमकी दी है। उन्होंने पिछले दिन इस एयरलाइन की वजह से बहुत कुछ खोया है। अब उन्होंने अपने इस वायरल ट्वीट में अपने प्रशंसकों को पूरी कहानी बताई है।

रणवीर शौरी का फूटा IndiGo पर गुस्सा

रणवीर शौरी, ने बताया कि  उनका विमान दोपहर दो बजे चला गया था। जिसके लिए वे दो घंटे पहले चेक-इन कर चुके थे, फ्लाइट को खराब मौसम (कोहरे) की वजह से तीन घंटे देरी हो गई थी। एक्टर ने बताया कि उन्हें एयरपोर्ट पहुंचने से पहले इस बारे में सूचित नहीं किया गया था।

लेकिन वो इस बात को समझ गये थे और कोई शिकायत नहीं की। फिर फ्लाइट शाम पांच बजे की शेड्यूल की गई। बाद में उन्हें बताया गया कि फ्लाइट अब तीन घंटे बाद, यानी रात आठ बजे, रवाना हो जाएगी। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, कोहरा छटने लगा, एक्टर को शक हुआ कि उनके साथ धोखा हो रहा है। क्योंकि दिन बढ़ने के साथ कोहरा छटने लगा था। तो उन्होंने एयरक्राफ्ट की रूटिंग जानने के लिए इंडिगो वेबसाइट चेक की जिसमें कहा गया था कि जिस विमान को उन्हें उड़ान भरनी थी वो कोलकाता से आ रहा था और कोहरे की कोई प्रॉब्लम नहीं थी और वो बेंगलुरु पहुंच चुका था।

बार-बार बदलता रहा फ्लाइट का टाइम

इसके बाद स्टाफ से पूछने पर उन्हें जवाब मिला कि वेबसाइट अपडेट नहीं की गई है। इतना ही नहीं एक्टर को पर्सनल गारंटी तक दी गई कि फ्लाइट लगभग 8 बजे टेक ऑफ करेगी। इसके बाद एक्टर अपने बेटे को लेकर चिंतित हो गए जो घर पर अकेला था।

इसके बाद शाम 7 बजे फ्लाइट का वक्त बदलकर रात 9 बजे कर दिया गया। इसके बाद एक्टर पूरी तरह से घबरा गए और उन्होंने अपना आपा खो दिया। इसके बाद पर्सनल गारंटी देने वाले शख्स ने रणवीर शौरी से कहा कि अब वो एयरपोर्ट छोड़ चुके हैं और दूसरा स्टाफ सदस्य उनसे कांटेक्ट करेगा।

लीगल एक्शन लेंगे एक्टर

फ्लाइट का समय बार-बार बदलने का कारण ये था कि उनके पास पायलट नहीं था। हालांकि, बाद में उन्होंने एक्टर को विश्वास दिलाया कि अब एक पायलट आने वाला है और फ्लाइट रात 10:30 बजे उड़ान भरेगी। रणवीर शौरी ने किसी तरह अपने बेटे की देखभाल के लिए इंतजाम किया।

एक्टर ने अपने इस पोस्ट में खुलासा किया है कि फ्लाइट ने निर्धारित समय से 10 घंटे बाद लगभग आधी रात को उड़ान भरी है। अब इस पोस्ट में एक्टर ने कहा है कि वो IndiGo के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह का स्टाफ पैसेंजर्स के साथ ठीक व्यवहार नहीं कर रहा था।

यह भी पढ़ें-http://जाने कौन हैं सिद्धार्थ देसाई? कर्नाटक की टीम को अकेले किया ढेर

Follow Us On :https://twitter.com/HindiKhabar?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Eauthor

Recent Posts

Advertisement

PM Modi In Odisha: ओडिशा में दहाड़े PM मोदी, बोले- ओडिशा में पहली बार डबल इंजन सरकार

PM Modi roared in Odisha: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की मतदान प्रक्रिया जारी है.…

May 20, 2024

Iran Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति की हुई मौत, PM मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख

Iran Helicopter Crash: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (Iran President Ebrahim Raisi) और विदेश मंत्री…

May 20, 2024

PM मोदी ने ओडिशा में किया रोड शो, पुरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार संबित पात्रा भी रहे मौजूद

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान…

May 20, 2024

Lok Sabha Election live: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर मतदान जारी, पढ़ें ताजा अपडेट

Lok Sabha Election live: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से…

May 20, 2024

पूर्वी दिल्ली में ‘‘आप’’ ने साइकिल रैली निकाल ‘जेल का जवाब वोट से’ देने की अपील की

AAP: पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के ‘‘आप’’ प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने रविवार…

May 19, 2024

भाजपा के लिए चुनौती बनने पर ‘‘आप’’ को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री चला रहे ‘ऑपरेशन झाड़ू’- CM केजरीवाल

AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी दी…

May 19, 2024

This website uses cookies.