Advertisement
Entertainment

मेरे पति कल रात से गायब हैं, दीपिका पादुकोण – आखिर कहां गुम हुए रणवीर सिंह?

Share
Advertisement

सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दीपिका कहते हुए नजर आ रही हैं कि मेरे पति कल रात से गायब हैं।

Advertisement

बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार फिर स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई देंगे। जिसका एक वीडियो रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में साउथ सुपरस्टार राम चरण और तृष्णा कृष्णन भी नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि ये कोई फिल्म प्रोजेक्ट है या कोई एड इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये कोई एड नहीं है।

कैसा है वीडियो क्लिप

इस वीडियो की शुरुआत दीपिका पादुकोण से होती है। जो पुलिस स्टेशन पर जाकर अपने पति के मिसिंग होने की शिकायत दर्ज कराती दिखाई दे रही हैं। दीपिका बोल रही हैं कि मेरे पति कल रात से गायब हैं। इस वीडियो में रणवीर एक जासूस एजेंट के रुप में दिखाई दे रहे हैं। उनका ये लुक काफी पसंद किया जा रहा है।

वहीं साउथ एक्टर रामचरण को भी वीडियो में गलियों में भागते हुए देखा जा सकता है। तृष्णा कृष्णन भी पुलिस स्टेशन के बाहर नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन दिया है जल्द ही रहस्य से पर्दा उठेगा, खुलासे के लिए तैयार रहिए। इस वीडियो के सामने आने से फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया है।

एक्टर्स के वर्क फ्रंट पर नजर

रणवीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट नजर आएगी। वहीं दीपिका के पास जवान, प्रोजेक्ट के और फाइटर जैसी फिल्में है। और हाल ही में पिता बने रामचरण 2024 में फिल्म गेम चेंजर नजर आएंगे।

ये भी पढ़े: रणवीर सिंह ने इस गाने पर बनाई रील, आलिया ने किया रिएक्ट, वायरल

Recent Posts

Advertisement

Earthquake: भूकंप के तेज झटको से हिली उत्तराखंड की धरती, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता

Earthquake: उत्तराखंड के चमोली में रविवार रात करीब 9 बजकर 9 मिनट पर भूकंप के झटके…

July 8, 2024

Mumbai Rains: मुंबई में बारिश का कहर, स्कूल बंद, रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, कई ट्रेनें रद्द

Mumbai Rains: मुंबई में आज सुबह में 1 बजे से 7 बजे के बीच विभिन्न…

July 8, 2024

PM Modi: आज से तीन दिवसीय विदेश दौरे पर रहेंगे PM मोदी, ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से करेंगे मुलाकात

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय विदेश दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी…

July 8, 2024

Weather Update: UP-बिहार में 4 दिन होगी तेज बारिश, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

 Weather Update: जुलाई महीने की शुरूआत होते ही कई जगहों पर लगातार बारिश हो रही है.…

July 8, 2024

‘राहुल गांधी बालक बुद्धि हैं, अभी तक परिपक्व नहीं हुए और ना अभी तक…’, एमपी में बोले शिवराज सिंह चौहान

MP News: एमपी के भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे केंद्रीय मंत्री…

July 7, 2024

पुरी में सूर्यास्त के बाद रुकी रथयात्रा, कल सुबह 9 बजे के बाद फिर खींचे जाएंगे रथ

Jagannath Rath Yatra: 53 साल बाद इस साल पुरी की रथयात्रा दो दिनों की है।…

July 7, 2024

This website uses cookies.