New Delhi: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड (MooseWala Murder) में सोमवार यानी आज बड़ी गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शूटरों के मॉड्यूल सरगना सहित दो मुख्य शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से बड़ी तादात में हथियार और विस्फोटक भी बरामद हुए हैं। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि इन दो गिरफ्तारियों के अतिरिक्त पुलिस ने एक अन्य को भी गिरफ्तार किया है।
फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो हमलावर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े थे। पंजाब की भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann) द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लिये जाने के ठीक एक दिन बाद हुआ। यह हमला उनपर किया गया था।
मूसेवाला मर्डर केस (MooseWala Murder) का मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पंजाब पुलिस की गिरफ्त में है। पंजाब पुलिस 14 जून को लॉरेंस को गिरफ्तार कर एक दिन की ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब ले गई थी। पंजाब पुलिस ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में दलील दी थी कि इस केस की जांच के दौरान पता चला है कि लॉरेंस बिश्नोई सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का मास्टरमाइंड है और उससे हिरासत में पूछताछ जरूरी है।
SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165…
Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा…
JP Nadda: हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा…
CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में हो रहे लोकसभा चुनावों…
CM Yogi: प्रो. रामगोपाल यादव को राम मंदिर कैसे अच्छा लगेगा, क्योंकि यह लोग आतंकियों…
Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा…
This website uses cookies.