Malayalam TV Actress: मलयालम टीवी इंडस्ट्री शोक में है। कुछ समय पहले टीवी एक्ट्रेस रेन्जुशा मेनन का देहांत हो गया था। वहीं अब करुथामुथु जैसे शो में नजर आने वालीं अभिनेत्री डॉ. प्रिया का निधन हो गया है। डॉ. प्रिया मात्र 35 साल की थीं। उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई। उनके परिवार वाले इस वक्त गहन सदमे में हैं। वह पिछले आठ महीने से प्रेग्नेंट थीं। हाल ही में उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लिया था। वह पेशे से डॉक्टर थीं। डॉ. प्रिया मलयालम इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरों में से एक थीं। उन्होंने लोकप्रिय शो करुथामुथु में किशोर के साथ स्क्रीन साझा की थी।
अभिनेता किशोर सत्या ने डॉ प्रिया के निधन की जानकारी दी है। किशोर सत्या ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘मलयालम टीवी इंडस्ट्री में एक और अप्रत्याशित मौत, डॉ. प्रिया का निधन हो गया है। वह पिछले आठ माह से गर्भवती थीं। उनका बच्चा इस वक्त आईसीयू में है। वह पूरी तरह स्वस्थ थीं। उन्हें कोई समस्या नहीं थी। वे तो नियमित जांच के लिए अस्पताल गई थीं और तभी हार्ट अटैक आ गया।’
अभिनेता किशोर सत्या ने आगे लिखा, ‘अपनी इकलौती बेटी के निधन के बाद उनकी मां पूरी तरह टूट गई हैं। पिछले छह महीने से उनकी देखभाल कर रहे उनके पति का दर्द बयां नहीं किया जा सकता। जब मैं कल रात अस्पताल गया तो मुझे नहीं पता था कि उन्हें कैसे सांत्वना दूं। भगवान अच्छे लोगों के प्रति इतना क्रूर कैसे हो जाता है? जब एक 35 वर्षीय व्यक्ति दुनिया छोड़कर चला जाता है तब संवेदना शब्द भी शोभा नहीं देता। प्रिया के माता-पिता और उसके पति इससे कैसे उबरेंगे…।’
ये भी पढ़ें: 1 दिसंबर को आ रही सैम बहादुर, विक्की कौशल का शानदार लुक
Tejashwi to PM Modi: बिहार में आरजेडी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव…
Four Terrorist Arrested: गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर चार आईएसआईएस आतंकियों को गिरफ्तार किया,…
Expressed Grief: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी…
Road Accident in Nawada: नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रफ्तार…
Begusarai: बिहार के बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे की ख़बर है. यहां पांच लोगों की…
Lok Sabha Election live: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से…
This website uses cookies.