बेटे को विदा कर भावुक हुईं मलाइका, बोली- गुडबाय कहना सबसे मुश्किल है

मुंबई: सुपर स्टार मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे अरहान के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो दोनो अपनी खिड़की पर खड़े होकर बाहर देख रहे हैं। मलाइका ने उसके साथ एक इमोशनल नोट भी लिखा।
उन्होंने लिखा, हम दोनों अब, एक नए और अनदेखे सफ़र पर जा रहे हैं, जिसमें घबराहट, डर, उत्साह, दूरी, और कई नये अनुभव होंगे। मैं बस इतना कह सकती हूं कि मुझे तुम पर बहुत गर्व है अरहान…। यह तुम्हारे लिए, अपने पंखों को खोलने का समय है। उड़ो और अपने सपनों को जी लो। मैं तुम्हें अभी से मिस कर रही हूं। “
मुंबई से बाहर जा रहे हैं अरहान
मलाइका ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर भी एक फोटो शेयर की, जिसमें अरहान अपने डॉगी को गले लगाते हुए दिख रहे हैं, उन्होंने फोटो पर कैप्शन भी लिखा कि, “गुडबाय कहना सबसे मुश्किल है।” अरहान की उम्र 18 साल है, और वो मलाइका और उनके पूर्व पति अरबाज खान के बेटे हैं। अरहान ने 12वीं के बाद एक साल का गैप लिया था। और अब वो आगे की पढ़ाई के लिए मुंबई से बाहर जा रहे हैं। वो कहाँ जा रहे हैं? इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।
एक लड़की को गोद लेना चाहती हैं मलाइका
2017 में मलाइका और अरबाज खान का तलाक हो गया था। कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक लड़की गोद लेने की इच्छा जताई थी। इस बारे में उन्होंने अपने बेटे से भी बात कर ली है, और वो उनके इस फैसले से खुश भी हैं। तलाक के बाद अरहान की कस्टडी मलाइका को मिली थी, तब से वो उनके साथ अकेले रह रही हैं। हालांकि, तलाक़ के बाद भी अरबाज़ और मलाइका, बेटे के साथ वक़्त बिताते हैं।
बता दें 2019 से मलाइका, एक्टर अर्जुन कपूर के साथ डेट कर रही हैं। ख़बर है कि जल्द ही दोनों शादी भी करने वाले हैं।