Advertisement
Entertainment

भारत रत्न Lata Mangeshkar क्यों हैं इतनी ख़ास?

Share
Advertisement

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत फिर से बिगड़ गई है। उनका इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम ने इस बात की जानकारी साझा की है। डॉ. प्रतीत समदानी ने जानकारी देते हुए कहा कि लता मंगेशकर की तबीयत फिर बिगड़ गई है, उनकी हालत गंभीर है। वह वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टरों के मुताबिक वो अभी भी आईसीयू में हैं और डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी।

Advertisement

सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) पिछले 27 दिनों से ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले बताया गया था कि लता की तबीयत में सुधार है। लेकिन अब फिर से उनकी तबीयत खराब हो गई है।

7 से भी ज्यादा दशकों से दुनियाभर में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने वाली लता मंगेशकर के करोड़ों चाहने वाले हैं। सभी उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू तक लता की आवाज़ के कायल थे। उनका गाया हुआ गीत ऐ मेरे वतन के लोगों आज भी लोगों के दिलों में बसता है।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने तबीयत में सुधार की दी थी जानकारी

कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope) ने भी लता मंगेशकर की हेल्थ पर बात की थी। राजेश ने हाल ही में लता मंगेशकर की हेल्थ के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि उनकी सेहत अब स्थिर है। उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आ चुका है। इसके अलावा उनमें निमोनिया के भी अब कोई लक्षण नहीं हैं।

Lata Mangeshkar के ट्विटर अकाउंट से दी थी जानकारी

हाल ही में लता (Lata Mangeshkar) के ट्विटर अकाउंट पर उनकी फैमिली की तरफ से एक पोस्ट शेयर किया गया था, जिसमें लिखा था, लता दीदी ब्रीच कैंडी हॉस्पिल के आईसीयू में भर्ती हैं। उनका इलाज जारी है। उन्हें वेंटिलेटर से हटाकर ट्रायल किया गया था। उनमें सुधार देखने को मिल रहा है। लेकिन अभी भी वह डॉक्टर प्रतीत समदानी और उनकी टीम की निगरानी में रहेंगी। हम आप सभी की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद करते हैं।

13 साल की उम्र से की थी करियर की शुरुआत

92 साल की लता मंगेशकर ने मात्र 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की दी थी। उन्होंने अपने करियर में अलग-अलग भाषाओं के 30,000 से अधिक गानें गाये हैं। उन्हें भारत रत्न, पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

Recent Posts

Advertisement

Maharashtra: कांग्रेस पाकिस्तान को आतंकी हमलों में क्लीन चिट दे रही है, कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

Maharashtra: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया आज जारी है. इस बीच प्रधानमंत्री…

May 7, 2024

राम-कृष्ण का अपमान करने वालों को वोट की ताकत से औकात पर ला दीजिए, सीतापुर में बोले CM योगी

CM Yogi: आप नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में हैं। कई पीढ़ियां जिस कार्य…

May 7, 2024

‘मतदान खत्म होने के बाद EVM सील होने तक और उसके बाद…’, सपा की कार्यकर्ताओं से अपील

Lok Labha Election 2024: एक तरफ देशभर में तीसरे चरण का मतदान चल रहा है…

May 7, 2024

Punjab: कांग्रेस ने फिरोजपुर लोकसभा सीट से उतारा उम्मीदवार, शेर सिंह घुबाया पर लगाया दांव

Punjab: कांग्रेस ने पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए बचे हुए आखिरी सीट पर उम्मीदवार…

May 7, 2024

अंधविश्वासः 20 साल पहले मृत युवक की आत्मशांति के लिए हॉस्पिटल गेट पर तंत्र-मंत्र

Superstition: अस्पताल का गेट और उस पर घंटों चलता तंत्र-मंत्र. तमाशबीन बने लोग. ये नजारा…

May 7, 2024

This website uses cookies.