Birthday Special: कई दिलों की धड़कन बन चुकी Rashmika Mandanna की 5 तस्वीरें, जिनसे नहीं हटेगी आपकी नजर

साउथ सिनेमा की ब्यूटी क्वीन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) 5 अप्रैल को अपना 26वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने महज 6 साल में ही कई हिट फिल्मों में काम किया है और वो साउथ की नेशनल क्रश भी हैं। रश्मिका आज देशभर का चर्चित नाम बन चुकी हैं। रश्मिका मंदाना बर्थडे स्पेशल में आज हम आपको बता रहे हैं रश्मिका से जुड़ी कुछ दिलस्प बातें।
हाल ही में उनकी फिल्म पुष्पा (Pushpa) ने बॉक्सऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में वह अल्लू अर्जुन के अपोजिट श्रीवल्ली के किरदार में थीं। आज का दिन रश्मिका और उनके फैंस के लिए बेहद खास है। उनके बर्थडे पर फैंस सोशल मीडिया पर ढेर सारी बधाइयां दे ही रहे हैं।

अपनी क्यूट सी स्माइल से सभी का दिलों पर राज करने वाली ‘रश्मिका मंदाना’ का जन्म कर्नाटक के विराजपेट में हुआ था।

श्मिका ने अपनी बैचलर्स की पढ़ाई M. S. Ramaiah College of Arts, Science and Commerce से पूरी की उसके बाद उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर, साइकोलॉजी और जर्नलिज्म में बैचलर्स की है। लेकिन जब बात करियर की आई तो
उन्होंने एक्टिंग को चुना।
फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी एक्टिंग करियर शुरूआत 2016 में किया। उन्होंने फिल्म किरिक पार्टी से डेब्यू किया था. यह उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म थीं। उस फिल्म में रश्मिका की एक्टिंग की तारीफ हुई और उन्होंने बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड भी जीता था।

रश्मिका की पर्सनल लाइफ का बात करे तो साल 2017 में रश्मिका और रक्षित ने सगाई कर ली। लेकिन सगाई के बाद दिक्कतें शुरू होने लगीं। परेशान होकर दोनों ने सगाई तोड़ अलग होना सही समझा।

26 साल की रश्मिका इतनी कम उम्र में ही बड़ी हीरोइनों को भी टक्कर देती हैं। फिर चाहे वो फिल्में हों, एक्टिंग हो, एक्सप्रेशंस हो या फिर खूबसूरती ही क्यों ना हो। उन्होंने महज 5 सालों के करियर में पांच हिट फिल्में दी है। इसमें कई ब्लॉकबस्टर भी रही हैं।

वही इस साल वह बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। रश्मिका फिल्म ‘मिशन मजनू’ से सिदार्थ मल्होत्रा के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। फिल्म 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
रश्मिका मंदाना बर्थडे स्पेशल में बताया की इस साल वो अपना जन्मदिन काम करते हुए बीताएंगी। उनकी टीम ने आज उन्हें आधे दिन की छुट्टी दी है। इसके बाद वो कुछ समय अपने दोस्तों और परिवार के साथ बिताऐंगी।