Dunki New Song Out: बॉलिवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म डंकी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है।आज यानी 1 दिसंबर को फिल्म का नया गाना रिलीज हो गया है।
फिल्म के ड्राप 3 के साथ फिल्म का नया गाना ‘निकले थे कभी हम घर से’ रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को सोनू निगम ने अपनी आजाव दी है। जिसे सुन कोई भी मगन हो सकता है। हालांकि, गाना अभी सिर्फ लिरिक्स फॉर्म में है। लेकिन इसके बोल इतने कमाल के हैं जो किसी का भी दिल छू लेगें।
बता दें कि ये गाना एक खूबसूरत कहानी को बुनता है और फिल्म में भावनाओं की एक परत जोड़ता है। जो चार दोस्तों की शानदार कहानी और उनकी विदेश तक पहुंचने की कोशिश को बयां करता है। इस गाने में वतन की यादों की गहराईयों में समा जाता है। जिसे अपने देश से दूर होकर एक अच्छे भविष्य की खोज में निकलें हर एक शक्स द्वारा दिल की गहराई से महसूस किया जा सकता है।
अगर फिल्म की बात करें तो, इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ ही तापसी पन्नु, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, बोमन ईरानी और अनिल ग्रोवर नजर आएंगे। फिल्म डंकी 22 दिसंबर को 2023 में रिलीज होगी।
FOLLOW US ON : https://twitter.com/HindiKhabar
AAP: पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के ‘‘आप’’ प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने रविवार…
AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी दी…
Fifth Phase Voting: कल यानि आगामी सोमवार को देश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण…
CM Yogi in Prayagraj: गरीब की मौत पर समाजवादी पार्टी की संवेदनाएं मर जाती हैं…
Amit Shah in Bihar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के पश्चिम चंपारण पहुंचे.…
PM Modi in Medinipur: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को…
This website uses cookies.