Advertisement
Entertainment

दिव्यांका त्रिपाठी बायोग्राफी- दिव्यांका ने ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ से की थी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत

Share
Advertisement

दिव्यांका त्रिपाठी बायोग्राफी- टेलीविजन इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने टीवी करियर की शुरूआत टीवी सीरियल ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ से की। दिव्यांका को डांस नहीं आता था लेकिन उन्होंने कई बार कोशिश की और फिर वो धीरे-धीरे डांस भी करने लगी।

Advertisement

एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद कहा कि डांसिंग ही वह स्टेप है जो उनको टीवी और फिल्मों की दुनिया में ले गई। उन्हें इंडियन टेलीविज़न अकादमी अवार्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस से भी सम्मानित किया जा चुका है।

‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ के बाद उन्होंने दूसरा टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ भी की। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि उन्होंने सोचा था कि वो एक सीरियल करके वापस घर चली जाएंगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

दिव्यांका त्रिपाठी, टीवी अभिनेत्री

दिव्यांका त्रिपाठी बायोग्राफी

नाम- दिव्यांका त्रिपाठी
जन्म- 14 दिसंबर 1984
जन्म स्थान- भोपाल, मध्यप्रदेश
आयु- 37 साल (2022 के अनुसार)
धर्म- ब्राह्मण, हिंदू
वर्तमान पता- मुंबई, महाराष्ट्र
व्यवसाय- अभिनेत्री
शौक- शॉपिंग, रीडिंग

दिव्यांका त्रिपाठी ने फिल्म लाला हरदौल से फिल्मी जगत में डेब्यू किया। यह फिल्म 2012 में आई थी। टीवी में वह टीवी सीरियल बनू मैं तेरी दुल्हन से टीवी जगत में आई। यह सीरियल 2006 में आई थी।

दिव्यांका ने अपनी स्कूली पढ़ाई कार्मेल कान्वेंट स्कूल, भोपाल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने भोपाल से ही सरोजनी नायडू सरकारी बालिका पीजी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

दिव्यांका त्रिपाठी के परिवार में उनके माता-पिता के अलावा बहन और भाई भी हैं। दिव्यांका के पिता का नाम नरेंद्र त्रिपाठी और माता का नाम नीलम त्रिपाठी है। बहन का नाम प्रियंका त्रिपाठी और भाई का नाम ऐश्वर्य त्रिपाठी है।

दिव्यांका त्रिपाठी, अभिनेत्री

दिव्यांका की शादी कब हुई?

टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी की शादी हो चुकी है। उन्होंने 8 जुलाई 2016 को शादी की। दिव्यांका त्रिपाठी के पति का नाम विवेक दहिया है। विवेक दहिया भी एक अभिनेता हैं।

संपत्ति की बात करें दिव्यांका के पास कितनी संपत्ति है, उसके बारे में कोई निश्चित संख्या नहीं पता है, लेकिन वो एक एपिसोड करने का 1 लाख रूपया लेती हैं।

दिव्यांका को खाने में दाल बाटी चूरमा, आइसक्रीम, चॉकलेट्स जैसी चीजें पसंद हैं। उनको रंग में सफेद और काला रंग बहुत पसंद है। कश्मीर, मॉरिशस और सन फ्रांसिस्को घूमना उन्हें पसंद है।

पढ़ें- बॉलीवुड की ए-रेटिंग फिल्में जिसे देखे बिना आप नहीं रह पाएंगे

Recent Posts

Advertisement

Telangana: चुनाव के तीसरे फेज में उड़ा कांग्रेस का तीसरा फ्यूज- पीएम मोदी

PM Modi in Karimnagar: तेलंगाना के करीमनगर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को संबोधित…

May 8, 2024

UP: मुजफ्फरनगर के प्रेमी युगल ने शामली में की खुदकुशी, खाया जहर

Suicide by Lovers: शामली जनपद में एक प्रेमी युगल की मौत हो गई है. बताया…

May 8, 2024

केजरीवाल ने अपना फर्ज निभाया, अब दिल्ली वाले अपना धर्म निभाने के लिए तैयार- गोपाल राय

Election Campaign of AAP: आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल…

May 8, 2024

Haryana: तीन निर्दलीय विधायकों ने छोड़ा बीजेपी का साथ, गिरेगी या बचेगी सरकार?

Haryana Politics: हरियाणा की बीजेपी सरकार अल्पमत में है. दरअसल सरकार से तीन निर्दलीय विधायकों…

May 8, 2024

एस्ट्राजेनेका दुनिया भर से वापस लेगी अपनी कोविड वैक्सीन… ये बताई वजह

covid vaccine: कोविड वैक्सीन निर्माता कंपनी एस्ट्राजेनेका ने दुनियाभर से अपनी कोविड वैक्सीन वापस लेने…

May 8, 2024

This website uses cookies.