जुड़वा बच्चों की मां बनीं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा
![](https://hindikhabar.com/wp-content/uploads/2021/11/Annathe-1.jpg)
अभिनेत्री प्रीति जिंटा जुड़वा बच्चों के मां बन गई हैं। अभिनेत्री ने खुद ट्वीट कर के ये जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की। पति गुडइनफ के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्होंने माता-पिता बनने की बात साझा की है।
उन्होंने लिखा है- हम अपने जीवन के इस नए सफ़र के लिए बहुत खुश हैं। इस सुखद यात्रा का हिस्सा बनने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और हमारे सरोगेट का शुक्रिया। ढ़ेर सारा प्यार- जेन, प्रीति, जय और जिया।