Advertisement
Entertainment

एक्ट्रेस Malaika Arora हुईं सड़क दुर्घटना का शिकार, बहन अमृता ने बताया हेल्थ अपडेट

Share
Advertisement

Road accident of Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा शनिवार देर रात एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं। इस खबर को सुनने के बाद ही उनके फैंस की चिंता बढ़ गई। फिलहाल उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है। अमृता ने बताया कि उनका सीटी स्कैन किया गया है, जिसमें सबकुछ ठीक नजर आ रहा है। उनकी सेहत में सुधार है, जिसके वजह से आज यानी रविवार को एक्ट्रेस को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।   

Advertisement

एक्ट्रेस Malaika Arora हुईं सड़क दुर्घटना का शिकार

बता दें कि एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर और बहन अमृता अरोड़ा मलाइका को अस्पताल से छुट्टी दिलवाकर घर ले जा चुके हैं। एक्ट्रेस के माथे पर मामूली चोटें आई हैं। उनकी सीटी स्कैन और अन्य रिपोर्टें नॉर्मल आई हैं, फिलहाल एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ठीक हैं। बता दें कि एक्ट्रेस शनिवार को ड्राइवर के साथ कहीं से आ रही थीं, इसी दौरान खोपोली एक्स्प्रेसवे पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर मनसे कार्यकर्ताओं के काफिले से भिड़ (Road accident of Malaika Arora) गई। इस एक्सीडेंट की खबर सुनने के बाद ही एक्ट्रेस के फैंस काफी चिंतित हो गए थे।

बहन अमृता ने बताया हेल्थ अपडेट

इस एक्सीडेंट (Road accident of Malaika Arora) के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए खोपोली पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक शिरीष पवार ने बताया कि दुर्घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 38 किमी के बिंदु पर हुई, जो एक दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। तीन वाहन आपस में टकरा गए और तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना के तुरंत बाद मोटर चालक वहां से भाग गए और इसलिए किस तरह की चोटें आई हैं ये स्पष्ट नहीं है। हमें बताया गया है कि सभी को बहुत मामूली चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Recent Posts

Advertisement

सपा और कांग्रेस भारत का इस्लामीकरण करना चाहते हैं, फर्रुखाबाद में गरजे CM योगी

Farrukhabad: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज के रामलीला ग्राउंड में…

May 4, 2024

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो यूपी सरकार से 7 साल और केंद्र सरकार से 10 साल का हिसाब लिया जाएगा, अखिलेश यादव का भाजपा पर वार

UP: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा तथा…

May 4, 2024

कन्नौज से न अखिलेश जीतेंगे न उनके दोस्त राहुल गांधी रायबरेली से जीतेंगे: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Badaun: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने आंवला लोकसभा…

May 4, 2024

यह चुनावी युद्ध राम मंदिर बनवाने वालों और निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाने वालों के बीच है- डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

Bhadohi: भदोही लोकसभा सीट पर छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे. जिसको लेकर…

May 4, 2024

Arvinder Singh Lovely: BJP में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका…

May 4, 2024

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं, फर्रुखाबाद में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…

May 4, 2024

This website uses cookies.