
Delhi : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार (20 फरवरी 2025) को दिल्ली सचिवालय में औपचारिक रूप से दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली है। वहीं रेखा गुप्ता ने जानकारी दी है कि आज शाम 7 बजे दिल्ली की नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी।
सीएम पद संभालने के बाद पहला बयान
दिल्ली के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने पहला बयान जारी किया है। उन्होंने कहा- आज हमारी कैबिनेट बैठक है। हम विकसित दिल्ली के मिशन पर लगातार काम करेंगे और दिल्ली से किए गए एक-एक वादे को पूरा करेंगे। शाम 5 बजे हम आरती के लिए यमुना घाट जाएंगे। शाम 7 बजे कैबिनेट बैठक होगी।”
पहली कैबिनेट में क्या फैसला होगा?
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में CAG (कैग) की रिपोर्ट को पास किया जाएगा, ताकि इसे दिल्ली विधानसभा के पटल पर रखा जा सके। यह रिपोर्ट आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के दौरान की 14 CAG रिपोर्टों में शामिल है, जिनको अब तक विधानसभा में पेश नहीं किया गया था। इसके साथ ही, दिल्ली सरकार की आर्थिक स्थिति पर भी चर्चा की जाएगी, जो AAP सरकार के 10 साल के कार्यकाल के दौरान ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
आज (20 फरवरी) दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रेखा गुप्ता को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद भाजपा के कई विधायक मंत्री पद की शपथ लेने के लिए उपस्थित हुए, जिनमें परवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, पंकज सिंह, आशीष सूद और रवींद्र इंद्राज शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, मौके से हथियार और कारतूस बरामद
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप