Advertisement
क्राइम

राजस्थान: शादी से एक दिन पहले मंगेतर के अफेयर का चला पता, दूल्हे ने कुएं में छलांग लगाकर दी जान

Share
Advertisement

बांसवाड़ा जिले के अरथूंना थाना क्षेत्र में चौंका देने वाले घटनाक्रम में शादी से एक दिन पहले अचानक लापता हुए युवक ने कुएं में छलांग लगाकर खुदखुशी कर ली। दरअसल शादी के एक दिन पहले मंगेतर के अफेयर होने का सदमा लड़का बर्दाशत नहीं कर पाया। उसने कुएं में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया।
मरने से पहले वह सुसाइड नोट लिखकर गया, जिसमें लिखा कि पापा मम्मी और परिवार के दूसरे बच्चों खुश रहना। घर से लापता हुए युवक का शव तीसरे दिन पुलिस ने कुएं से मिला। मृतक के परिवार की ओर से मंगेतर सहित 5 जनों के खिलाफ खुदकुशी के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया गया है।

Advertisement

थानाधिकारी प्रवीणसिंह सिसोदिया ने बताया कि शुक्रवार सुबह आंजना मोटी बस्सी रोड से करीब 200 मीटर दूर कुएं में आंजना निवासी 24 वर्षीय कांतिलाल पुत्र सुखलाल डामोर की लाश मिली। अज्ञात लाश की सूचना पाकर मौके पर ग्रामीण जुटे। थाने के पुलिस दल ने शव निकलवाकर शिनाख्त करवाई तो मालूम हुआ कि यह वही युवक है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई, जिससे मृतक के घरवाले सनन रह गए। मृतक के परिजनों ने बताया कि कांति की 5 मई को शादी थी। बारात लोहारिया क्षेत्र में जाने वाली थी। लेकिन शादी के एक दिन पहले मंगेतर के दूसरे से अफेयर होने की खबर मिली। जिसके कारण युवक ने अपनी जान ले ली। घरवालों ने बताया कि 4 मई को कांतिलाल अचानक लापता हो गया था, 5 मई को घरवालों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 5 मई यानी गुरुवार को ही उसकी शादी होनी थी।

मृतक के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

घरवालों ने मौके पर इस घटनाक्रम के लिए कांति के होने वाले ससुराल के लोगों को जिम्मेदार बताया। उनका कहना था कि आरोपी की हत्या कर लाश कुएं में फेंकी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश की और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। परतापुर सीएचसी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया।

थानाधिकारी सिसोदिया ने बताया कि मृतक द्वारा कुएं के पास छोड़े पत्र से मामला खुदकुशी के लिए दुष्प्रेरित करने का प्रतीत हुआ। मृतक के पिता सुखलाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला भादसं की धारा 306 का होने के संकेत पर मृतक के ससुराल पक्ष से मनीषा, मोहनलाल डिंडोर, कटी पत्नी कचरू चरपोटा, वर्षा पत्नी बापूलाल और बापूलाल पुत्र कबा चरपोटा के खिलाफ केस दर्ज किया।

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.