Advertisement
क्राइम

जान से मारने की धमकियों के बीच Salman Khan बोले, ‘जो जब होना होगा तब होगा’

Share
Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। बावजूद इसके एक्टर इन धमकियों को लेकर ज्यादा सीरियस नहीं हैं। सलमान खान के एक क्लोज फ्रेंड ने इस बता का खुलासा किया है। अभिनेता सलमान खान के एक फैमिली फ्रेंड ने बताया कि धमकियां मिलने के बाद सलमान खान कड़ी सुरक्षा के खिलाफ थे। सलमान खान को लगता है कि वह जितना ज्यादा ध्यान खतरे पर देंगे, उतना ही अटेंशन सीकर को लगेगा कि वो चाहता था वो करने में सफल हो गया। इसके अलावा सलमान एक भाग्यवादी है। उनका कहना है कि जो जब होना होगा तब होगा।

Advertisement

हाल में ही दी थी जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड मेगास्टार सलमान खान को एक ईमेल में जान से मारने की ताजा धमकी मिली है। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि जांच शुरू कर दी गई है। सूत्रों ने रविवार को ये जानकारी दी है।

अभिनेता के एक करीबी सहयोगी को भेजे गए ई-मेल में माफिया डॉन लॉरेंस बिश्नोई के हालिया साक्षात्कार का हवाला दिया गया था, जिसमें दावा किया गया था कि “उसके जीवन का उद्देश्य सलमान खान को मारना था”।

लॉरेंस ने जेल से एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया है। उसने अभिनेता सलमान खान पर अपने समाज का अपमान करने का आरोप लगाया।

लॉरेंस ने कहा कि बिश्नोई समाज का सलमान खान से वैचारिक मतभेद है। वो चाहता है कि सलमान उनके समाज से माफी मांग लें। उसने आगे जोड़ा कि अगर सलमान उनकी कम्यूनिटी से माफी मांग लेंगे तो वो उन्हें माफ करने को राज़ी है। साल 1998 में सलमान खान का नाम ब्लैकबक पोचिंग केस में शामिल था।

इंटरव्यू में पूछा गया कि जब ये घटना हुई तब लॉरेंस कितने साल के थे। इस पर उसने जवाब दिया, मैं चार-पांच साल का था। हमारे मन में बचपन से गुस्सा है कि इसने (सलमान) हमें नीचा दिखाया।

ये भी पढ़ें: Salman Khan को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच

Recent Posts

Advertisement

LSG vs MI: नेहल वढेरा और टिम डेविड ने मुंबई को संभाला, टीम ने 20 ओवर में बनाए 144 रन

LSG vs MI: मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 144 रन बनाए…

April 30, 2024

Bihar: राइस मिल की इमारत ढही, दो मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल

Rohtas News: घटना रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र की है. यहां मंगलावर की दोपहर…

April 30, 2024

Chitrakoot: संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी आग, झुलसे पति-पत्नी

Chitrakoot: चित्रकूट जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लग गई. आग के चपेट…

April 30, 2024

MP: प्यार, शक और हत्या… एमपी के गुना में दिल दहलाने वाली वारदात

Crime in MP: मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक सनकी प्रेमी की दिल को झकझोर…

April 30, 2024

Lok Sabha Election 2024: BJP सांसद मेनका 1 मई को दाखिल करेंगी नामांकन, प्रभारी मंत्री आशीष पटेल व संजय निषाद रहेंगे मौजूद

Lok Sabha Election 2024: सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी बुधवार 1 मई को…

April 30, 2024

CM नायब सिंह सैनी बोले- हरियाणा की जनता 10 की 10 सीटें नरेंद्र मोदी को तीसरी बार PM बनाने का काम करेगी

Haryana Politics: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हरियाणा की जनता 10 की…

April 30, 2024

This website uses cookies.