Advertisement
बिज़नेस

एलन मस्क ने ट्विटर को $44 अरब में खरीदा और अब $20 अरब बता रहे हैं वैल्यू, जानें क्या है वजह

Share
Advertisement

Elon Musk vs Twitter:  दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस एलन मस्क (Elon Musk) ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) को 44 अरब डॉलर में खरीदा था। इसमें काफी विवाद भी हुआ था। इसकी वजह यह थी कि मस्क इस डील से पीछे हट गए थे। ट्विटर ने जब कोर्ट में जाने की धमकी दी तब जाकर मस्क इसे खरीदने के लिए तैयार हुए। लेकिन इसे खरीदते हुए उन्होंने भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई बड़े अधिकारियों को बाहर कर दिया था। फिर वह खुद ही कंपनी के सीईओ बने गए थे। इसके साथ ही उन्होंने भारत समेत दुनियाभर में ट्विटर के हजारों कर्मचारियों की छंटनी की थी। अब वह ट्विटर की वैल्यूएशन 20 अरब डॉलर बता रहे हैं। वह इस वैल्यूएशन पर कर्मचारियों को स्टॉक ग्रांट्स देना चाहते हैं।

Advertisement

ट्विटर की वैल्यू में कमी आई है

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक मस्क ने ट्विटर के कर्मचारियों को एक ईमेल भेजकर यह बात कही है। मस्क ने ट्विटर की जो वैल्यू लगाई है वह इसकी ओरिजिनल वैल्यू से आधी से भी कम है। इससे साफ है कि ट्विटर की वैल्यू में कमी आई है। इस बारे में ट्विटर ने ईमेल का जवाब नहीं दिया। मस्क ने दिसंबर में कहा था कि ट्विटर 2023 में कैश फ्लो ब्रेक-ईवन की स्थिति में पहुंचने की ओर है। मस्क के ट्विटर को खरीदते ही कई टॉप एडवरटाइजर्स ने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने खर्च में कटौती कर दी थी। मस्क ने ट्विटर को 54.20 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर खरीदा था।

मस्क की नेटवर्थ

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक मस्क दुनिया के अमीरों की लिस्ट में इस समय दूसरे नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ 176 अरब डॉलर है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 38.8 अरब डॉलर की तेजी आई है लेकिन पिछले साल इसमें काफी गिरावट आई थी। ट्विटर की कमान संभालने के बाद उन्होंने दुनियाभर में हजारों कर्मचारियों की छुट्टी कर दी है। साथ ही जो बचे हैं, उनके लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं। मस्क की पहचान एक सख्त सीईओ की रही है। यही वजह है कि ट्विटर में उनके आने का विरोध हो रहा था। मस्क ट्विटर के साथ टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के भी सीईओ हैं।

ये भी पढ़े: “वेलकम टू द वर्ल्ड” Mark Zuckerberg ने अपनी तीसरी बेटी का किया स्वागत

Recent Posts

Advertisement

सपा और कांग्रेस भारत का इस्लामीकरण करना चाहते हैं, फर्रुखाबाद में गरजे CM योगी

Farrukhabad: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज के रामलीला ग्राउंड में…

May 4, 2024

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो यूपी सरकार से 7 साल और केंद्र सरकार से 10 साल का हिसाब लिया जाएगा, अखिलेश यादव का भाजपा पर वार

UP: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा तथा…

May 4, 2024

कन्नौज से न अखिलेश जीतेंगे न उनके दोस्त राहुल गांधी रायबरेली से जीतेंगे: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Badaun: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने आंवला लोकसभा…

May 4, 2024

यह चुनावी युद्ध राम मंदिर बनवाने वालों और निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाने वालों के बीच है- डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

Bhadohi: भदोही लोकसभा सीट पर छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे. जिसको लेकर…

May 4, 2024

Arvinder Singh Lovely: BJP में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका…

May 4, 2024

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं, फर्रुखाबाद में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…

May 4, 2024

This website uses cookies.