आज यानी शुक्रवार (20 अक्टूबर) को सोना के दामों में तेजी देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का मूल्य 671 रुपए प्रति 10 ग्राम से 60,611 रुपए पर पहुंच गया है। 18 कैरेट सोना 45,458 रुपये हो गया है।
चांदी की कीमतों में भी कुछ तेजी देखने को मिल रही है। यह प्रति किलोग्राम 49 रुपए बढ़ाकर 71,373 रुपए हो गया है। उससे पहले इसकी कीमत 71,324 रुपए थी।
अब तक, अक्टूबर में सोना-चांदी की कीमतों में भारी वृद्धि देखने को मिल रही है। सोने में इस महीने 2,892 रुपए की तेजी देखने को मिली है। 1 अक्टूबर को ये 57,719 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, लेकिन अब 60,611 रुपए पर है। अब चांदी 71,373 रुपए प्रति किलोग्राम है, जबकि पहले 71,603 रुपए थी।
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आगे भी घरेलू और विदेशी बाजार में जारी रहेगी। HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करंसी हेड अनुज गुप्ता ने कहा कि वैश्विक बाजार में बॉन्ड यील्ड घट रही है और डॉलर कमजोर हो रहा है। इससे सोना जारी रहेगा।
इसके अलावा घरेलू त्योहारों की मांग बढ़ेगी। इसके बाद शादी का दौर शुरू होगा। ऐसे में बढ़ती डिमांड कीमतों पर प्रभाव डालेगी। इससे सोना 63 हजार रुपये तक और चांदी 74 हजार रुपये तक जा सकता है।
ये भी पढ़ें: चेन्नई देश का पहला नहरों वाला शहर बनेगा, जहां नाव चलेगी, किसी महानगर में पहली बार ऐसा प्रयोग
UP: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की मक्खनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की कार…
Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को…
JP Nadda: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा,…
Arvind Kejriwal: सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने और जेल से रिहा होने के बाद आम…
Char Dham Yatra 2024: उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। बीते दो…
Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारखंड के चतरा में जनसभा को संबोदधित करते…
This website uses cookies.