Advertisement
बड़ी ख़बर

UP : सपा विधायकों के बीच नजर आए राजभर, कुछ बीजेपी विधायक भी दिखे

Share
Advertisement

UP : राज्य में विधानसभा का बजट सत्र अगले माह शुरू होने वाला है। इस सत्र के दौरान वार्षिक बजट पेश किया जाएगा। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना क्षेत्रवार विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। जिसकी तस्वीरें लगातार सामने आ रही है। ये तस्वीरें ‘छेत्रवार संवाद कार्यक्रम’ की हैं, जिसमें पूर्वांचल के विधायक नजर आ रहे हैं।

Advertisement

पूर्वांचल के विधायकों के साथ बैठक की

यूपी (UP) के लखनऊ में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पूर्वांचल के विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक में सभी पार्टियों के विधायक शामिल हुए। इस दौरान सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर भी भाग लेने के लिए पहुंचे थे। बैठक समाप्त होने के बाद सभी विधायकों की ग्रुप फोटो हुई, इस फोटो में सपा और बीएसपी विधायक भी थे। इसी तस्वीर में बीजेपी विधायक और ओपी राजभर भी नजर आ रहे हैं।

“छेत्रवार संवाद कार्यक्रम” का आयोजन

तस्वीरों को साझा करते हुए स्पीकर सतीश महाना ने लिखा कि अगले माह होने वाले विधानसभा के बजट सत्र से पूर्व पूर्वांचल क्षेत्र के विधायकों के साथ “छेत्रवार संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया। वहीं, पूर्व मंत्री और सपा विधायक ओम प्रकाश सिंह ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि अगले महीने होने वाले विधानसभा के बजट सत्र से पूर्व आज लखनऊ में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा आयोजित पूर्वांचल क्षेत्र के विधायकों के साथ “छेत्रवार संवाद कार्यक्रम” एवं मध्याह्न भोजन के आयोजन में शामिल हुआ।

सुभासपा ने एनडीए में शामिल होने का ऐलान किया था

बता दें कि योगी सरकार के पहले कार्यकाल में ओम प्रकाश राजभर मंत्री थे। लेकिन, बाद में एनडीए से अलग होकर सपा गठबंधन में चले गए थे। यूपी विधानसभा चुनाव में भी सुभासपा ने सपा गठबंधन के साथ ही लड़ा था। लेकिन, विधानसभा चुनाव के बाद सपा के साथ सुभासपा की बात बिगड़ी और सुभासपा गठबंधन से बाहर हो गई। बीते साल जुलाई में सुभासपा ने एनडीए में शामिल होने का ऐलान कर दिया था।

यह भी पढ़ें – Mahua Moitra: महुआ ने खाली किया सरकारी बंगला, संपदा निदेशालय को सौंपा कब्जा

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Recent Posts

Advertisement

अभी तक नहीं लगा गुरुचरण सिंह का सुराग, धर्म की तरफ बढ़ रहा था झुकाव!

Gurucharan Missing Case: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सोढ़ी यानि गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल…

May 10, 2024

UP: बूढ़ी महिला ने बीड़ी देने से किया इनकार तो शख्स ने लाठी से किया प्रहार और फिर…

Crime in Kanpur: उत्तरप्रदेश के कानपुर में एक सिरफरे ने कत्ल कर दिया. बात सिर्फ…

May 10, 2024

Bihar: पेट्रोल छिड़क कर युवक को जिंदा जलाया, सीमा विवाद की बात कहकर पल्ला झाड़ती रही पुलिस

Young man burnt alive: नवादा में झारखंड की सीमा पर एक युवक को बदमाशों ने पेट्रोल…

May 10, 2024

पिता की विचारधारा को बेचा, उन्होंने पाप किया- एकनाथ शिंदे

Eknath to Uddhav: महाराष्ट्र में शिवसेना(उद्धव ठाकरे गुट) और शिवसेना(एकनाथ शिंदे गुट) में में जुबानी…

May 10, 2024

Padma Award 2024: SC की पहली महिला जज दिवंगत फातिमा बीवी समेत इन हस्तियों को मिला पद्म विभूषण, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

Padma Award 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार 9 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में…

May 9, 2024

Fatehpur: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, सामने से आ रहे बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत

Fatehpur: यूपी के फतेहपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने…

May 9, 2024

This website uses cookies.