Advertisement
बड़ी ख़बर

देश के इस राज्य में होती है 102 सालों से महिलाओं की अनोखी कुश्ती, पुरुषों को नहीं दी जाती Entry

Share
Advertisement

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कजली के त्यौहार में एक अजीब नजारा दिखाई दिया यहां घूंघट वाली महिलाओ ने दंगल में खूब दाव पेच आजमाए। बूढ़ी महिला के ढोल बजाने के साथ ही अखाड़े मे डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाएं अखाड़े में उतरी और कई राउंड कुश्तियां हुईं। जिसमें कुश्ती जीतने वाली महिलाओं को महिला ग्राम प्रधान ने ईनाम देकर सम्मानित भी किया। वही इस अनोखे अखाड़े से पुरुषों को दूर रखने के लिए महिलाएं लाठी डंडे से लैस होकर पहरा देती भी नजर आई।

Advertisement

कजली उत्सव में आयोजित इस कार्यक्रम में पहले महिलाओं ने तालाब में कजली विसर्जन कीं उसके बाद दंगल में इकट्ठा होकर अपनी परंपरा का निर्वाहन करते हुए कुश्ती की कला का प्रदर्शन किया।जिसमें खुशबू पाल और गोरीबाई की कुश्ती में खुशबू पाल ने बाजी मारी ,रानी भुर्जी और केशर के बीच हुई कुश्ती में केशर ने बाजी मारी ,कुसमा पाल और अनुसुइया पाल में कुसुमा पाल जीतीं ,वहीं निशा और विद्या देवी की कुश्ती में विद्या देवी ने बाजी मारी।20 से अधिक हुई कुश्तियों में आयोजकों द्वारा प्रतिभागी महिलाओं को आकर्षक पुरुष्कार देते हुये उनका मुंह मीठा करवाया गया।

जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवादा गांव की पुरानी बाजार में सन 1920 से महिलाओ की कुश्ती की शुरुआत हुई थी, हर साल की तरह इस बार भी महिलाओं के दंगल को आयोजित किया गया जिसे गांव की महिला ग्राम प्रधान गिरजा देवी ने दो महिलाओं को हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। अखाड़े में महिलाओं की 20 कुश्तियां कराई गईं। जिसमें घूंघट वाली तमाम महिलाओं की गुत्थमगुत्था देख उनका जोशबढाने के लिए किशोरियां और महिलाएं ताली बजती नजर आयी,इस अनोखे दंगल में कई बुजुर्ग महिलाएं भी घूंघट वाली महिलाओं से भिड़ कर उनको पटखनी देती नजर आई।

Recent Posts

Advertisement

पूर्वी दिल्ली में ‘‘आप’’ ने साइकिल रैली निकाल ‘जेल का जवाब वोट से’ देने की अपील की

AAP: पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के ‘‘आप’’ प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने रविवार…

May 19, 2024

भाजपा के लिए चुनौती बनने पर ‘‘आप’’ को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री चला रहे ‘ऑपरेशन झाड़ू’- CM केजरीवाल

AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी दी…

May 19, 2024

लोकसभा चुनाव का पांचवां चरणः 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान

Fifth Phase Voting: कल यानि आगामी सोमवार को देश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण…

May 19, 2024

माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए सपा को दे दीजिए अगले 25 वर्ष की स्वतंत्रता- सीएम योगी

CM Yogi in Prayagraj: गरीब की मौत पर समाजवादी पार्टी की संवेदनाएं मर जाती हैं…

May 19, 2024

बिहार में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह… हम POK लेकर रहेंगे

Amit Shah in Bihar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के पश्चिम चंपारण पहुंचे.…

May 19, 2024

टीएमसी को अवैध घुसपैठिए अपने लगते हैं और अन्य राज्यों के भारतीय बाहरी- पीएम मोदी

PM Modi in Medinipur: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को…

May 19, 2024

This website uses cookies.