Advertisement
बड़ी ख़बर

Shrikant Tyagi : मेरे पती ने गलती कर मांगी माफी, फिर बच्चों के साथ गलत व्यवहार क्यों – अनू त्यागी

Share
Advertisement

नई दिल्ली। महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी का बुधवार को एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि जो घटना हुई वह गलत थी। श्रीकांत को माफी मांगनी चाहिए थी, गलती के लिए उन्होंने माफी मांगी भी है। उन्होंने एक महिला का अपमान किया है।

Advertisement

इसके बाद अनु त्यागी ने कहा कि इस मामले को बहुत घसीटा जा रहा है। हमारी गाड़ी, पेड़, घर के साथ ही सब कुछ अचानक अवैध करार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ पेड़ लगा रहे थे। मेरे पति को उकसाया गया था। घटना के बाद हमारे आसपास के सभी लोग मुझसे, मेरे बच्चों के साथ बहुत बुरा व्यवहार कर रहे हैं।

पुलिस ने गालीबाज श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसकी सारी हेकड़ी निकल गई दिखती है। उसने मंगलवार को कहा कि वह महिला उसकी बहन जैसी है।उसने कहा कि मेरी राजनीति समाप्त करने के लिए यह साजिश रची गई थी।विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि महिला के साथ की गई अभद्रता के लिए वह खेद जताता है। उससे आवेश में गलती हो गई। श्रीकांत त्यागी को मेरठ के परतापुर से गिरफ्तार किया गया था। वह कोर्ट में सरेंडर करने के प्रयास में था।

इसके लिए उसने कोर्ट में आवेदन भी किया था। गिरफ्तारी के बाद त्यागी को सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय लाया गया। एसीपी पीपी सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लुकसर स्थित जिला कारागार में भेज दिया गया।

इससे पहले नोएडा पुलिस आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घटना वाले दिन हमारी टीम को एक वीडियो की जानकारी मिली थी, जिसका त्वरित संज्ञान लिया गया। हमारी टीम ने संबंधित एसएचओ को उस वीडियो की जानकारी दी और उस परिवार से संपर्क करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यह पांच तारीख की घटना थी। पुलिस ने पीड़ित से संपर्क किया और केस दर्ज किया। इसके साथ ही आरोपी की तलाश शुरू की।

Recent Posts

Advertisement

राहुल गांधी पर अमित शाह का पलटवार, आरक्षण खत्म करने पर दिया बड़ा बयान

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा आरक्षण पर दिए गए बयान पर…

April 28, 2024

Uttarakhand: पहाड़ में बेकाबू हो रही आग, CM धामी ने की वन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Uttarakhand: उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषण आग ने प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र…

April 28, 2024

Sahil Khan Arrested: महादेव बेटिंग ऐप मामले में पुलिस की बड़ी कार्वाई, अभिनेता साहिल खान को किया गिरफ्तार

Sahil Khan Arrested: मुंबई पुलिस ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस…

April 28, 2024

वनाग्नि की घटनाओं पर एक्शन मोड में वन विभाग, शरारती तत्वों से कड़ाई के साथ निपटने का फैसला

Uttarakhand: उत्तराखंड में वन विभाग जंगलों की आग को लेकर बड़ी चुनौती से जूझ रहा…

April 28, 2024

संदेशखाली की घटना का ममता दीदी से मांगिए जवाब… जे.पी. नड्डा ने जमकर बोला हमला

Lok Sabha Election 2024: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने संदेशखाली मामले को लेकर…

April 28, 2024

This website uses cookies.