Advertisement
बड़ी ख़बर

किरेन रिजिजू से छिना कानून मंत्री का पद, अर्जुन मेघवाल को मिली जिम्मेदारी

Share
Advertisement

मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव किया गया है। बता दें कि किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय वापस ले लिया है। रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटा दिया गया है। अब उन्हें कानून मंत्रालय के स्थान पर भू विज्ञान मंत्रालय दे दिया गया है। उनकी जगह पर अर्जुन राम मेघवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीएम मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रिमंडल में बदलाव की मंजूरी दी है।

Advertisement

ये होंगे नए कानून मंत्री

मंत्रिमंडल में बदलाव होने के बाद अब अर्जुन राम मेघवाल को उनके मौजूदा विभागों के अलावा, कानून और न्याय विभाग में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। अभी मेघवाल संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री हैं। अर्जुन राम मेघवाल साल 2009 से राजस्थान के बिकानेर से सांसद हैं। मेघवाल ने कानून की पढ़ाई की है। उन्होंने बीकानेर के डूंगर कॉलेज से बीए और एलएलबी की इसके बाद उन्होंने इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री (M.A) की है। इसके बाद, फिलीपींस विश्वविद्यालय से एमबीए भी किया। वह राजस्थान कैडर के एक आईएएस अधिकारी रहे हैं और उन्हें राजस्थान में अनुसूचित जाति के चेहरे के रूप में देखा जाता है।

किरेन रिजिजू को मिला नया मंत्रालय

किरेन रिजिजू अरूणाचल प्रदेश की अरूणाचल पश्चिम सीट से सांसद हैं। सबसे पहले 2004 में उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की, साल 2009 में वह चुनाव हार गए थे। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में एक बार फिर जीत मिली। साल 2014 में उन्हें मोदी मंत्रिमंडल गृह राज्यमंत्री बनाया गया। साल 2019 में उन्हें खेल मंत्री बनाया गया। 2021 में हुए कैबिनेट विस्तार में उन्हें कानून मंत्री का पद दिया गया। अब एक बार फिर उनसे कानून मंत्री का पद वापस ले लिया है। अब किरेन रिजिजू को भू विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें: सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री, डीके शिवकुमार बनेंगे डिप्टी सीएम, 20 मई को शपथ ग्रहण

Recent Posts

Advertisement

भाजपा के लिए चुनौती बनने पर ‘‘आप’’ को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री चला रहे ‘ऑपरेशन झाड़ू’- CM केजरीवाल

AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी दी…

May 19, 2024

लोकसभा चुनाव का पांचवां चरणः 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान

Fifth Phase Voting: कल यानि आगामी सोमवार को देश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण…

May 19, 2024

माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए सपा को दे दीजिए अगले 25 वर्ष की स्वतंत्रता- सीएम योगी

CM Yogi in Prayagraj: गरीब की मौत पर समाजवादी पार्टी की संवेदनाएं मर जाती हैं…

May 19, 2024

बिहार में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह… हम POK लेकर रहेंगे

Amit Shah in Bihar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के पश्चिम चंपारण पहुंचे.…

May 19, 2024

टीएमसी को अवैध घुसपैठिए अपने लगते हैं और अन्य राज्यों के भारतीय बाहरी- पीएम मोदी

PM Modi in Medinipur: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को…

May 19, 2024

पाकिस्तान को पता चल गया… यह नया भारत,छेड़ा तो छोड़ेगा नहीं- CM योगी आदित्यनाथ

CM Yogi in Pratapgarh: प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पाक अधिकृत…

May 19, 2024

This website uses cookies.