Advertisement
बड़ी ख़बर

Sikkim earthquake: सिक्किम में हिली धरती, युकसोम में 4.3 की तीव्रता का भूकंप

Share
Advertisement

Sikkim earthquake: सिक्किम में सोमवार यानि कि आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 थी। भूकंप के ये झटके सुबह 4 बजकर 15 मिनट के करीब महसूस किए गए है। राष्ट्रीय भूंकप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, ये झटके युकसोम से 70 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में आए है। भूकंप का केंद्र युकसोम से 70 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में जमीन के 10 किलोमीटर अंदर था।

Advertisement

24 घंटे में सिक्किम में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले रविवार शाम करीब चार बजकर 18 मिनट पर नागांव में झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 थी। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में मणिपुर के उखरूल में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था। एनसीएस के मुताबिक भूकंप के ये झटके चार फरवरी की सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर महसूस किए गए।

सीरिया और तुर्की में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 34,000 से ज्यादा हो गई है। 7.8 तीव्रता वाले इस भूकंप की चपेट में आने से केवल तुर्की में 29,605 लोगों की जान गई है। जबकि सीरिया में अब तक 4,574 लोगों की मौत हुई है। मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अभी भी राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। करीब 95 देशों की टीमें तुर्की में राहत कार्य चला रही हैं। भारत बड़े पैमाने पर दोनों देशों की मदद कर रहा है। भारतीय सेना की मेडिकल कोर ने वहां अस्पताल स्थापित किया है। जबकि एनडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

Recent Posts

Advertisement

सपा और कांग्रेस भारत का इस्लामीकरण करना चाहते हैं, फर्रुखाबाद में गरजे CM योगी

Farrukhabad: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज के रामलीला ग्राउंड में…

May 4, 2024

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो यूपी सरकार से 7 साल और केंद्र सरकार से 10 साल का हिसाब लिया जाएगा, अखिलेश यादव का भाजपा पर वार

UP: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा तथा…

May 4, 2024

कन्नौज से न अखिलेश जीतेंगे न उनके दोस्त राहुल गांधी रायबरेली से जीतेंगे: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Badaun: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने आंवला लोकसभा…

May 4, 2024

यह चुनावी युद्ध राम मंदिर बनवाने वालों और निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाने वालों के बीच है- डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

Bhadohi: भदोही लोकसभा सीट पर छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे. जिसको लेकर…

May 4, 2024

Arvinder Singh Lovely: BJP में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका…

May 4, 2024

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं, फर्रुखाबाद में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…

May 4, 2024

This website uses cookies.