Advertisement
बड़ी ख़बर

राजीव कुमार भारत के नये मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त, 15 मई से संभालेंगे कार्यभार

Share
Advertisement

नीति आयोग ने राजीव कुमार को भारत का मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। राजीव कुमार 15 मई से नया कार्यभार संभालेंगे। उनकी नियुक्त पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा हस्ताक्षर किए जाने के बाद सरकार की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। राजीव निवर्तमान निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा की जगह लेंगे। इससे पहले राजीव कुमार वित्त सचिव के पद पर आसीन थे। उन्होंने सरकार में कई अहम जिम्मेदारियों को निभाया है।

Advertisement

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज एक ट्विटर पोस्ट के जरिए यह घोषणा की। उन्होंने राजीव कुमार को शुभकामनाएं भी दी।

कौन हैं नए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

राजीव कुमार 1984 बैच के झारखंड कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं और वे 1 सितंबर 2020 को निर्वाचन आयुक्त के तौर पर चुनाव आयोग में शामिल किए गए थे। भारतीय प्रशासनिक सेवा में अपने 34 साल के कैरियर के दौरान राजीव कुमार कई महत्वपूर्ण विभागों और मंत्रालयों में अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी पोस्टिंग 19 मार्च 2012 से लेकर 12 मार्च 2015 तक वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में पहले संयुक्त सचिव और बाद में अपर सचिव के रूप में की गई थी।

19 फरवरी 1960 को जन्मे और बीएससी, एलएलबी, पीजीडीएम और एमए पब्लिक पॉलिसी की अकादमिक डिग्री हासिल करने वाले राजीव कुमार के पास भारत सरकार की 36 वर्षों से अधिक की सेवा का अनुभव है। उन्होंने इस दौरान सामाजिक क्षेत्र, पर्यावरण और वन, मानव संसाधन, वित्त और बैंकिंग क्षेत्र में केंद्र और राज्य के विभिन्न मंत्रालयों में काम किया है। 

इसके अलावा राजीव कुमार भारतीय रिजर्व बैंक RBI, SBI, NABARD के केंद्रीय बोर्ड के डायरेक्टर रहे है। वह आर्थिक खुफिया परिषद EIC, वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद बैंक बोर्ड ब्यूरो, वित्तीय क्षेत्र नियामक नियुक्ति खोज समिति सिविल सेवा बोर्ड ऐसे कई दूसरे बोर्डों और समितियों के सदस्य रहे है।

Recent Posts

Advertisement

Maharashtra: कांग्रेस पाकिस्तान को आतंकी हमलों में क्लीन चिट दे रही है, कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

Maharashtra: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया आज जारी है. इस बीच प्रधानमंत्री…

May 7, 2024

राम-कृष्ण का अपमान करने वालों को वोट की ताकत से औकात पर ला दीजिए, सीतापुर में बोले CM योगी

CM Yogi: आप नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में हैं। कई पीढ़ियां जिस कार्य…

May 7, 2024

‘मतदान खत्म होने के बाद EVM सील होने तक और उसके बाद…’, सपा की कार्यकर्ताओं से अपील

Lok Labha Election 2024: एक तरफ देशभर में तीसरे चरण का मतदान चल रहा है…

May 7, 2024

Punjab: कांग्रेस ने फिरोजपुर लोकसभा सीट से उतारा उम्मीदवार, शेर सिंह घुबाया पर लगाया दांव

Punjab: कांग्रेस ने पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए बचे हुए आखिरी सीट पर उम्मीदवार…

May 7, 2024

अंधविश्वासः 20 साल पहले मृत युवक की आत्मशांति के लिए हॉस्पिटल गेट पर तंत्र-मंत्र

Superstition: अस्पताल का गेट और उस पर घंटों चलता तंत्र-मंत्र. तमाशबीन बने लोग. ये नजारा…

May 7, 2024

This website uses cookies.