Advertisement
बड़ी ख़बर

‘राहुल गांधी घबराए और सहमे हुए’, Congress की प्रेस कांफ्रेस पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद का पलटवार

Share
Advertisement

नई दिल्ली: राहुल गांधी के प्रेस वार्ता पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने पलटवार करते हुए कहा कि अभी हम लोगों ने राहुल गांधी जी की प्रेस वार्ता देखी। राहुल गांधी घबराए और सहमे हुए हैं। महंगाई और बेरोजगारी पर जब चर्चा होती है तो वे आते नहीं है, सदन से बाहर चले जाते हैं। बीजेपी नेता ने कहा राहुल ने साफ झूठ बोला है। अभी 2 दिन पहले सदन में चर्चा हुई उसमें कांग्रेस पार्टी के लोगों ने भाग लिया कि नहीं? निम्न स्तर के आरोप लगाए कि नहीं? राहुल गांधी ने ये झूठ क्यों बोला कि उनको बोलने नहीं दिया जाता है? ये देश को बताना जरूरी है।

Advertisement

Read Also:- Congress का बीजेपी पर हल्लाबोल, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की हो रही है हत्या

महंगाई और बेरोजगारी पर चर्चा एक बहाना– भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद

रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने आगे कहा कि निर्मला जी ने विस्तार में बताया कि कोविड महामारी के बाद भी भारत की आर्थिक स्थिति दुनिया के कई बड़े देशो की तुलना में काफी अच्छी है। सबसे अधिक पूंजी निवेश हुआ है। कोविड महामारी के बावजूद 200 करोड़ मुफ्त वैक्सीन लगाई गई और 80 करोड़ लोगों को आज तक भोजन कराया जाता है। महंगाई और बेरोजगारी पर चर्चा एक बहाना है। सही कारण ED को धमकाना, डराना और परिवार को बचाना है। ये असली कारण है।

राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की हो रही है हत्या

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi PC liveने आज प्रेस कांफ्रेस में कहा कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस देश ने 70 साल में बनाया उसको 8 साल में खत्म कर दिया गया। आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है बल्कि 4 लोगों की तानाशाही है। हम महंगाई, बेरोज़गारी और समाज को जो बांटा जा रहा है उसका मुद्दा संसद में उठाना चाहते हैं लेकिन हमें बोलने नहीं दिया जाता। वहीं कांग्रेस कार्यालय के बाहर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

Read Also:- Congress Protest: आज देशभर में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, दिल्ली में धारा 144 लागू

Recent Posts

Advertisement

Aligarh: निर्वस्त्र हालत में बेहोश पड़ी मिली महिला, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Aligarh: अलीगढ़ में मक्का के खेत में सोमवार को एक अज्ञात महिला निर्वस्त्र बेहोश हालत…

April 30, 2024

Bihar: संविधान को बदलना और आरक्षण को समाप्त करना चाहती है भाजपा- शक्ति सिंह यादव

Shakti yadav in forbesganj: आरक्षण भाजपा और आरएसएस के लिए गले की फांस बन गई…

April 30, 2024

Ayodhya: कल अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रामलला का करेंगी दर्शन-पूजन

Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार यानी 1 मई को अयोध्या का दौरा करेंगी. इस दौरान…

April 30, 2024

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में दिग्गजों की अग्नि परीक्षा , इन सीटों पर ठोक रहे ताल…7 मई को वोटिंग

MP Politics: मध्य प्रदेश में पहले दो चरणों में कुल 13 सीटों पर चुनाव प्रचार…

April 30, 2024

अनोखी शादीः युवक ने किन्नर से रचाई शादी, इलाके में चर्चा

Unique Wedding: निदा फ़ाज़ली साहब का एक शेर है...’दिल में न हो जुरअत तो मोहब्बत…

April 30, 2024

Deoria: मैरिज हॉल में करंट लगने से नाबालिग वेटर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के अनुश्री मेरेज हाल…

April 30, 2024

This website uses cookies.