Advertisement
बड़ी ख़बर

Bihar Hooch Tragedy: छपरा में जहरीली शराब ने ली जान,8 लोगों की मौत,11 लोगों की आंखों की रोशनी गई

Share
Advertisement

पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब ने कहर (Bihar Hooch Tragedy) बरपाया है। बिहार के छपरा में 24 घंटे में जहरीली शराब से 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 11 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। बुधवार को पूजा के बाद गांव के दर्जनभर लोगों ने शराब पी थी। जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब बताई जा रही।

Advertisement

आठ लोगों ने तोड़ा दम

जहरीली शराब कांड (Bihar Hooch Tragedy) के बाद मकेर के भाथा नोनिया टोली में दहशत का आलम है। फिलहाल कुछ लोग पीएमसीएच में भर्ती हैं। तो कुछ लोग छपरा सदर अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। जिन आठ लोगों की मौत हुई है उनकी लिस्ट भी आई है। बता दें कि जहरीली शराब से प्रभावित  जिन 8 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उनकी लिस्ट भी आई है। जिसमें चंदन महतो, कमल महतो,धनीलाल महतो, राजनाथ महतो, चंदेश्वर महतो, ओमनाथ महतो, सकलदीप महतो, चंदेश्वर महतो का नाम शामिल है।

11 लोगों की आंखों की रोशनी गई

इस जहरीली शराब से आंखों की रोशनी गवांने वालों में सकलदीप महतो, भरोसा महतो, उपेन्द्र महतो, धनी महतो, चंदेश्वर महतो, देवा नंद महतो, प्रेम महतो, सुपन महतो, अखिलेश महतो, लखन महतो, भोली महतो आदि शामिल हैं।

सदर अस्पताल में भर्ती इन मरीजों का हाल जानने डीएम और एसपी खुद अस्पताल पहुंचे। एम राजेश मीणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं प्रशासन ने अपने स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव भेज दिया है और बीमार लोगों को सरकारी खर्च पर अस्पताल लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीमार लोगों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में छापेमारी भी चल रही है।

बता दें बुधवार और फिर गुरुवार की सुबह को जहरीली शराब का सेवन करने के बाद से ही सभी की तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद कई लोगों को पीएमसीएच रेफर किया गया था।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/big-news/gujarat-19-people-died-due-to-drinking-spurious-liquor-delhi-cm-kejriwal-attacked/

Recent Posts

Advertisement

CM योगी की झलक कैमरे में कैद करती दिखी मैनपुरी, हर ओर से आई आवाज- सात मई, सपा गई

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देख मैनपुरी के मतदाताओं के मनोभाव…

May 2, 2024

SRH vs RR: हैदराबाद में लगेगा रनों का अंबार या कहर बनकर टूटेंगे गेंदबाज, देखें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

SRH vs RR: IPL 2024 के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद…

May 2, 2024

Sonbhadra: परिजनों ने लगाया आरोप, इलाज में लापरवाही से हुई अधेड़ महिला की मौत

Sonbhadra: सोनभद्र में रावर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुसौली में स्थित एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों…

May 2, 2024

‘हम हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटें जीतेंगे, PM मोदी ने महिलाओं को किया सशक्त’, बोले CM नायब सैनी

CM Nayab Saini: कुरूक्षेत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हम हरियाणा…

May 2, 2024

Bihar: पति ने कहा, मुझे बूढ़ा कह कर ताने मारती थी, घर से बाहर रहने को कहती थी…

Wife Leave her Husband: जनाब वो मुझे बूढ़ा कह कर ताने मारती थी. उसका किसी…

May 2, 2024

कांग्रेस पर बरसे CM योगी, बोले- हार की खिसियाहट को हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ करके व्यक्त कर रही है कांग्रेस

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा भगवान राम और शिव पर…

May 2, 2024

This website uses cookies.