Advertisement
बड़ी ख़बर

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस विधायक ने दिया द्रौपदी मुर्मू को वोट, कई राज्यों में क्रॉस वोटिंग!

Share
Advertisement

15वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। राज्यों की विधानसभा और संसद भवन में मतदान हो रहा है। एक ओर एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है, वहीं विपक्ष के साझा उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अलग- अलग पार्टीयों के नेता की क्रॉस वोटिंग की खबरें सामने आ रही है। ओडिशा से कांग्रेस विधायक मोहम्मद मुकीम ने दावा किया है कि उन्होंने एनडीए उम्मीदवार मुर्मू को वोट किया है।

Advertisement

यूपी में भी क्रॉस वोटिंग

खबरों के मुताबिक मुकीम पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाने कोे लेकर पिछले कई दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे हैं। इसी तरह यूपी में सपा के बरेली के भोजीपुरा विधायक शहजील इस्लाम ने राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग की। तो वहीं। गुजरात में NCP के विधायक कांधल जडेजा ने क्रॉस वोटिंग की है। उन्होंने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत तमाम बड़े नेताओं ने संसद भवन में बने बूथ पर मतदान किया। वोटिंग के दौरान पीएम मोदी ने कहा,  आज देश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। सदन के इस सत्र में हमें नए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का मार्गदर्शन मिलेगा।

मेरा वोट यशवंत सिन्हा को- अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला। हालांकि, इससे पहले उन्होंने कहा, वे यशवंत सिन्हा को वोट देंगे। उन्होंने कहा, देश में ऐसा कोई होना चाहिए, जो सरकार को समय समय पर ये बताए कि देश में आर्थिक स्थिति कैसी है. श्रीलंका की स्थिति देखने की जरूरत है।

बता दें 21 जुलाई को वोटों की गिनती के बाद देश के नए राष्ट्रपति की घोषणा कर दी जाएगी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई की मध्य रात्रि को खत्म हो रहा है। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा।

यह भी पढ़ें: क्रॉस वोटिंग ने बदला राष्ट्रपति चुनाव का समीकरण, असम में 20 से अधिक विधायकों ने मारी पलटी

Recent Posts

Advertisement

सपा और कांग्रेस भारत का इस्लामीकरण करना चाहते हैं, फर्रुखाबाद में गरजे CM योगी

Farrukhabad: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज के रामलीला ग्राउंड में…

May 4, 2024

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो यूपी सरकार से 7 साल और केंद्र सरकार से 10 साल का हिसाब लिया जाएगा, अखिलेश यादव का भाजपा पर वार

UP: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा तथा…

May 4, 2024

कन्नौज से न अखिलेश जीतेंगे न उनके दोस्त राहुल गांधी रायबरेली से जीतेंगे: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Badaun: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने आंवला लोकसभा…

May 4, 2024

यह चुनावी युद्ध राम मंदिर बनवाने वालों और निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाने वालों के बीच है- डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

Bhadohi: भदोही लोकसभा सीट पर छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे. जिसको लेकर…

May 4, 2024

Arvinder Singh Lovely: BJP में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका…

May 4, 2024

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं, फर्रुखाबाद में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…

May 4, 2024

This website uses cookies.