मुंबई में आतंकी हमले की धमकी : राष्ट्रीय जांच एजेंसी को शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति से मुंबई में आतंकी हमले की धमकी वाला मेल मिला है, जिसने तालिबानी सदस्य होने का दावा किया है।
एनआईए ने मुंबई पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया, जिसके बाद महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों को अलर्ट पर रखा गया है।मुंबई पुलिस ने कहा, ‘धमकी वाला मेल भेजने वाले ने खुद को तालिबानी बताया। उसने कहा कि मुंबई में आतंकी हमला होगा।’
धमकी भरा मेल मिलने के बाद एनआईए ने मुंबई पुलिस के साथ मिलकर सच्चाई का पता लगाने के लिए एक संयुक्त जांच शुरू की।
इससे पहले इसी साल जनवरी में मंगलवार को मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एक धमकी भरी कॉल आई थी जिसमें अज्ञात कॉलर ने स्कूल को उड़ाने की धमकी दी थी।
मुंबई पुलिस के मुताबिक, स्कूल के लैंडलाइन पर शाम साढ़े चार बजे एक कॉल आई। फोन करने वाले ने स्कूल में टाइम बम लगाने का दावा किया था।
पिछले साल अक्टूबर में शहर के विभिन्न हिस्सों में बम रखे जाने की सूचना देने वाला एक ऐसा ही फोन आया था। मुंबई पुलिस को एक अज्ञात कॉलर का ‘संदिग्ध’ कॉल आया था जिसमें बताया गया था कि शहर भर में कई प्रमुख स्थानों पर बम रखे गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, एक कॉल करने वाले ने दावा किया कि शहर में इन्फिनिटी मॉल अंधेरी, पीवीआर मॉल जुहू और सहारा होटल एयरपोर्ट पर तीन बम रखे गए हैं। मुंबई पुलिस ने लक्षित स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। अज्ञात कॉलर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
New Delhi: आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फंडिंग से जुड़े घिसे-पिटे आरोप…
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार (6 अप्रैल) को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त…
Jalandhar: जालंधर-पठानकोट रोड पर रायपुर रसूलपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हो गया. हादसे…
Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार(6 मई) को लोकसभा चुनाव के…
Sant Kabir Nagar: संत कबीर नगर जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में…
Unnao: कांग्रेस और सपा का इतिहास प्रभु राम का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस…
This website uses cookies.